IGNOU Placement Drive 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) दो दिनों का मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रहा है, जिसमें 350 से ज्यादा नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे. यह प्लेसमेंट ड्राइव 27 और 28 जुलाई 2026 को आयोजित होगी. इसमें वर्तमान समय में इग्नू से पढ़ाई कर रहे छात्र और पूर्व छात्र शामिल हो सकेंगे. बैंकिंग, इंश्योरेंस, एविएशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स, सप्लाई चेन और कस्टमर सपोर्ट समेत कई सेक्टर की कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी. कुछ पद पर 12 लाख रुपये तक का पैकेज भी ऑफर किया जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस प्लेसमेंट ड्राइव में IGNOU के वर्तमान स्टूडेंट, पूर्व स्टूडेंट, फ्रेश ग्रेजुएट और फाइनल सेमेस्टर के छात्र शामिल हो सकते हैं. BA, BSc, BCom, BBA, BEd, MCom, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा सहित विभिन्न कोर्सेज के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकेंगे. अप्लाई करने के लिए IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं. यहां होम पेज पर Announcementसेक्शन में जाकर अप्लाई करें.
किन कंपनियों में मिलेगा मौका?
इस प्लेसमेंट ड्राइव में कई प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी. इनमें Axis Bank, Bajaj Life Insurance, Bajaj Capital Insurance Broking, Birds Flight India Pvt Ltd, CII-IGNOU Services and Hospitality, AAJ Supply Chain Management और Proof-of-Skill जैसी कंपनियां शामिल हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती?
ऑफिस सेल्स, इंश्योरेंस रिलेशनशिप मैनेजर, कस्टमर सर्विस एजेंट, कस्टमर सपोर्ट, सेल्स सपोर्ट, डेटा एनालिस्ट, UI/UX डिजाइन, मार्केटिंग, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉपीराइटिंग, एचआर और अन्य पोस्ट पर नौकरी मिल सकती है.
कितना मिलेगा वेतन?
विभिन्न कंपनियों के अनुसार वेतन अलग-अलग होगा. कुछ पदों पर 2.3 लाख रुपये सालाना से शुरुआत होगी, जबकि AI, डेटा एनालिटिक्स, UI/UX और अन्य स्किल आधारित पदों पर अधिकतम 12 लाख रुपये सालाना तक का पैकेज दिया जाएगा.
इंटरव्यू में क्या लेकर जाएं?
कैंडिडेट्स को प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए अपना अपडेटेड CV (कम से कम दो प्रतियां), सरकारी पहचान पत्र या IGNOU ID कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, एजुकेशनल सर्टिफिकेट और यदि लागू हो तो एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट साथ लेकर जाना होगा.
यह भी पढ़ें- गोल इंस्टिट्यूट से JEE-NEET की तैयारी, स्मार्ट क्लास में मिलेगा सक्सेस का फॉर्मूला
