ICAI CA नवंबर परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का शेड्यूल जारी, ऐसे मिलेंगे Paper और Answer Key

ICAI CA Final Mock Test 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर में होने वाली सीए फाइनल परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है. टेस्ट सीरीज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित होगी. स्टूडेंट 9 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट का पूरा शेड्यूल यहां देख सकते हैं.

ICAI CA Final Mock Test 2026: सीए की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICAI ने नवंबर में होने वाले CA Final एग्जाम के लिए मॉक टेस्ट पेपर (MTP) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

यह मॉक टेस्ट सीरीज-I और सीरीज-II दोनों चरणों में आयोजित किया जाएगा. स्टूडेंट अपनी सुविधा और तैयारी के अनुसार इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों में से किसी भी मोड में दे सकते हैं.

ICAI Mock Test Date and Timing: कब से शुरू होंगे मॉक टेस्ट?

  • मॉक टेस्ट सीरीज-I: 9 सितंबर से शुरू होगी.
  • मॉक टेस्ट सीरीज-II: 23 सितंबर से आयोजित की जाएगी.
  • समय: सभी मॉक टेस्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेंगे.
  • स्टूडेंट्स को पेपर हल करने के लिए पूरे 3 घंटे का समय दिया जाएगा.
  • ऑफलाइन टेस्ट के लिए स्टूडेंट अपने नजदीकी ICAI रीजनल ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं.

कैसे मिलेंगे Question Paper और Answer Key?

परीक्षा वाले दिन दोपहर 1:30 बजे क्वेश्चन पेपर BoS नॉलेज पोर्टल icai.org/post/bos-knowledge-portal पर अपलोड कर दिए जाएंगे. स्टूडेंट तय समय सीमा यानी 3 घंटे के अंदर ही इन पेपर्स को सॉल्व कर सकते है.

एग्जाम शुरू होने के 48 घंटे के अंदर बोर्ड की ओर से ऑफिशियल Answer Key जारी कर दी जाएगी. Answer Key की मदद से स्टूडेंट खुद अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं. इससे स्टूडेंट्स को अपनी गलतियों को सुधारने का सही मौका मिल जाता है.

ये भी पढ़ें: IGNOU Admission 2026: बढ़ी एडमिशन की आखिरी तारीख, जानें पूरी डिटेल्स

मॉक टेस्ट देना स्टूडेंट्स के लिए क्यों है जरूरी?

  • टाइम मैनेजमेंट: 3 घंटे में पूरे पेपर को सही तरीके से पूरा करने का अभ्यास हो जाता है.
  • नए पैटर्न की समझ: परीक्षा में पूछे जाने वाले नए केस स्टडी और प्रैक्टिकल सवालों का आइडिया मिलता है.
  • कमजोरी की पहचान: कौन सा टॉपिक कमजोर है, इसका पता मुख्य परीक्षा से पहले चल जाता है.
  • कॉन्फिडेंस बूस्ट: मॉक टेस्ट देने से एग्जाम हॉल के डर और तनाव को कम करने में बड़ी मदद मिलती है.Tests to Begin from September 9,

नवंबर में इस तारीख से होगी सीए फाइनल की मुख्य परीक्षा

सीए फाइनल की मुख्य परीक्षा 2 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित की जाएगी. सभी सामान्य पेपर्स की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी. केवल पेपर-6 की परीक्षा कुल 4 घंटे की होगी. परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़े ताजा अपडेट के लिए स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org विजिट करते रहें.

ये भी पढ़ें: 1 पेज के रिज्यूमे में कभी न करें ये 5 गलतियां, HR पहली नजर में ही कर देते हैं रिजेक्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >