ICAI CA Exam 2025: आईसीएआई सीए मई सेशन के लिए एग्जाम शेड्यूल आउट

ICAI CA Exam 2025: भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने मई 2025 में होने वाली सीए (CA) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा 2 मई से 21 मई तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 3 मुख्य परीक्षाएं हैं, जिसमें फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा शामिल हैं.

ICAI CA Exams 2025: मई 2025 में आयोजित होने वाली आईसीएआई सीए परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है. चार्टर्ड अकाउंटेंट इंस्टीट्यूट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर सीए परीक्षा फॉर्म के लिए मई 2025 की जानकारी उपलब्ध कराई है.

सीए परीक्षा का शेड्यूल जारी

भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने मई 2025 में होने वाली सीए (CA) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह परीक्षा 2 मई से 21 मई तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 3 मुख्य परीक्षाएं – फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा शामिल हैं.

कब से शुरू होंगे आवेदन

आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च, 2025 से शुरू होगी. परीक्षार्थी 14 मार्च तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2025 है. परीक्षार्थी अधिक जानकारी के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

परीक्षा का समय

परीक्षा विभिन्न भारतीय और अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. फाउंडेशन कोर्स के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगा, जबकि इंटरमीडिएट और फाइनल के पेपर 2 बजे से 5 बजे तक तीन से चार घंटे के लिए होंगे.

जानें परीक्षा की डेट

साथ ही इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा ग्रुप I: 3, 5 और 7 मई और ग्रुप II: 9, 11 और 14 मई , फाइनल कोर्स परीक्षा ग्रुप I: 2, 4 और 6 मई ,ग्रुप II: 8, 10 और 13 मई ,इंटरनेशनल टैक्सेशन – एसेसमेंट टेस्ट (INTT – AT):10 और 13 मई और फाउंडेशन कोर्स परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई 2025 को आयोजित कराने की तारीखें घोषित की गई हैं.

कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

विद्यार्थी आवेदन करने के लिए ICAI का ऑनलाइन पोर्टल उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा, परीक्षार्थी परीक्षा शहर और अन्य विवरणों में बदलाव के लिए 18 से 20 मार्च 2025 तक सुधार विंडो का उपयोग कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >