IBPS Clerk Recruitment 2026: क्लर्क CSA के 11403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें अप्लाई

IBPS Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क (CSA) 16वीं भर्ती 2026 के तहत 11,403 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है.

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क (CSA) 16वीं भर्ती 2026 के तहत 11,403 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. एलिजिबल कैंडिडेट्स 21 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकते हैं.

IBPS Clerk Recruitment 2026: इम्पॉर्टेंट डेट्स

IBPS Clerk Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद ऑनलाइन प्री परीक्षा (संभावित) सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी.

IBPS Clerk Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

कैटेगरीपदों की संख्या
GEN (जनरल)4,740
OBC (ओबीसी)2,815
EWS (ईडब्ल्यूएस)996
SC (एससी)1,910
ST (एसटी)942
कुल (Total)11,403

IBPS Clerk Recruitment 2026: कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में एप्लीकेशन करने के लिए कैंडिडेट के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में बैचलर डिग्री होना जरूरी है, साथ ही कंप्यूटर का नॉलेज भी जरूरी है. इसके लिए कंप्यूटर सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री या स्कूल,कॉलेज में कंप्यूटर सब्जेक्ट पढ़ने के माध्यम से पूरी की जा सकती है.

IBPS Clerk Recruitment 2026: ऐज लिमिट 

1 जुलाई 2026 के अनुसार कैंडिडेट की कम से कम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है. रीजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

ये भी पढ़ें: सरकारी बीमा कंपनी NICL में ग्रेजुएट्स के लिए 500 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख नजदीक जल्द करें आवेदन

IBPS Clerk Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस

कैटेगरीएप्लिकेशन फीस
GEN,OBC,EWS₹850
SC,ST,PH₹175

कैंडिडेट्स फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट से कर सकते हैं.

IBPS Clerk Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस 

IBPS Clerk Recruitment 2026 की सिलेक्शन प्रोसेस में सबसे पहले ऑनलाइन प्री-परीक्षा (Pre-Exam)  आयोजित की जाएगी. इसमें सफल कैंडिडेट्स को ऑनलाइन मेन्स परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद इंटरव्यू और फिर लास्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा. 

IBPS Clerk Recruitment 2026: ऐसे करें एप्लीकेशन

  • IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Note: कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि एप्लीकेशन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन (IBPS Official Notification ) को ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते फॉर्म भर दें.

ये भी पढ़ें: TRE-4 के लिए BPSC को भेजा गया प्रस्ताव हुआ वापस, क्या अब होगा आंदोलन? शोभा अहोतकर से लगाई उम्मीद



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >