JPSC-JSSC प्रोटेस्ट वाले वायरल बच्चे जैसी फर्राटेदार इंग्लिश कैसे बोलें, एक्सपर्ट ने दिए टिप्स

How to speak english fluently: सबसे पहले आपको इंग्लिश की प्रैक्टिस करनी होगी. इंग्लिश बोलने, सुनने और मन में इंग्लिश पढ़ने की आदत डालें. एक्सपर्ट के अनुसार, छोटे-छोटे वाक्य की प्रैक्टिस करें.

How to speak english fluently: रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रोटेस्ट किया जा रहा है. इस प्रोटेस्ट में कई स्टूडेंट्स, एक्टिविस्ट शामिल हो रहे हैं. प्रोटेस्ट से एक 6ठीं क्लास का स्टूडेंट खबरों में आया, जो अपनी फर्राटेदार इंग्लिश को लेकर चर्चा में आया है. हम बात कर रहे हैं जैन अकदस हैदर (Zain Aqdas Haider) की. जैन की इंग्लिश से लोग प्रभावित हो रहे हैं. आइए, जानते हैं कि फर्राटेदार इंग्लिश बोलने के लिए क्या करें?

कौन हैं जैन अकसद हैदर?

जैन अकदस हैदर प्रोटेस्ट के दौरान अपने जोशीले स्पीच के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. वे परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के विरोध में अपनी बात रख रहे हैं. हालांकि, वायरल होने की असली वजह है उनका इंग्लिश और एक्सेंट. जैन अकसद का एक स्टैटमेंट कुछ इस प्रकार है-

“किसी भी देश की तरक्की शिक्षा से ही संभव है. अगर छात्रों का भविष्य बार-बार परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक की वजह से बर्बाद होता रहेगा, तो देश आगे कैसे बढ़ेगा?”

How to Speak English Fluently: कैसे बोलें फर्राटेदार इंग्लिश?

फर्राटेदार इंग्लिश बोलने के लिए सबसे पहले आपको इंग्लिश की प्रैक्टिस करनी होगी. इंग्लिश बोलने, सुनने और मन में इंग्लिश पढ़ने की आदत डालें. एक्सपर्ट के अनुसार, छोटे-छोटे वाक्य की प्रैक्टिस करें.

फेमस इंग्लिश टीचर संजीव किजानी कहते हैं कि मिक्सड सेटेंस की प्रैक्टिस करना भी जरूरी है. वे कहते हैं कि खुद का परिचय देने के साथ, छोटे-छोटे वाक्य का प्रैक्टिस करें. इससे आपको इंग्लिश सीखने में मदद मिलेगी.

इंग्लिश बोलने के लिए टिप्स

हर दिन इंग्लिश में कुछ सुनें: अंग्रेजी गाने, पॉडकास्ट, ऑडियोबुक या वीडियो सुनें. इससे शब्दों के सही उच्चारण और बोलने के तरीके को समझने में मदद मिलेगी.

अंग्रेजी में सोचने की प्रैक्टिस करें: किसी भी बात को पहले हिंदी में सोचकर ट्रांसलेट करने के बजाय सीधे इंग्लिश में सोचने की कोशिश करें. इससे बोलने की स्पीड और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे.

आईने के सामने नियमित अभ्यास करें: रोजाना 10-15 मिनट आईने के सामने इंग्लिश बोलें. इससे झिझक कम होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

गलतियों से घबराएं नहीं: इंग्लिश बोलते हुए हर वाक्य को ग्रामर की नजर से देखना जरूरी नहीं है. शुरुआत में सिर्फ बोलने पर फोकस करें. प्रैक्टिस के साथ धीरे-धीरे गलतियां खुद ही कम होंगी.

अपनी रिकॉर्डिंग सुनें: समय-समय पर अपनी आवाज रिकॉर्ड करें और उसे सुनकर उच्चारण, बोलने की स्पीड और कमियों को पहचानें. इससे खुद में सुधार करना आसान होगा.

यह भी पढ़ें- Reels का रोमांस, Books का वनवास! सोशल मीडिया एडिक्शन स्टूडेंट्स का नया विलेन, कैसे पाएं छुटकारा



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >