आधा भारत नहीं जानता ट्रेन के पीछे बने X का असली मतलब, एक Click में समझें

Why Train have X Symbol: जब कभी आपने ट्रेन से सफर किया होगा, ट्रेन के आखिरी में एक X निशान देखा होगा. क्या कभी सोचा है कि आखिर इस निशान का क्या मतलब है? आइए, आज जानते हैं कि ट्रेन के डिब्बों के पीछे इस X का क्या मतलब होता है.

Why Train have X Symbol: भारतीय रेलवे में सफर करते समय आपने अक्सर ट्रेन के आखिरी कोच के पीछे एक बड़ा ‘X’ निशान देखा होगा. ज्यादातर लोग इसे सिर्फ एक निशान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में यह रेलवे की सुरक्षा सिस्टम का एक बेहद अहम हिस्सा है. अगर आपको भी नहीं पता है इस Symbol का मतलब तो आइए आज के जनरल नॉलेज (General Knowledge) में जानते हैं इसका जवाब. यह एक जानकारी मात्र नहीं है बल्कि आपको एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाएगी.

Why Train have X Symbol: X निशान क्यों लगाया जाता है?

  • यह बताता है कि ट्रेन के सभी डिब्बे सही सलामत गुजर चुके हैं
  • इससे रेलवे स्टाफ को पता चलता है कि ट्रेन पूरी है, कोई कोच पीछे नहीं छूटा
  • कम रोशनी, रात या कोहरे में यही निशान सबसे साफ और भरोसेमंद संकेत होता है

Why Train have X Symbol: क्यों होता है X का निशान?

ट्रेन के पीछे यह छोटा सा निशान बहुत खास होता है. इससे यात्रियों की सुरक्षा तय होती है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक निशान से सुरक्षा कैसे तय होता है. बता दें, ये निशान इसलिए है कि पता चल सके कि ट्रेन अपने सभी डिब्बों के साथ गुजर चुकी है या नहीं. खासकर रात के समय, कोहरे या कम रोशनी में यही निशान रेलवे कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ा संकेत बन जाता है. इससे पता चलता है कि कोई भी कोच बीच रास्ते में छूट तो नहीं गया है.

अगर X नजर न आए तो क्या होता है?

अगर किसी स्टेशन या सिग्नल पॉइंट पर आखिरी डिब्बे पर ‘X’ दिखाई नहीं देता, तो इसका मतलब होता है कि ट्रेन अधूरी है. ऐसी स्थिति में तुरंत अलर्ट जारी किया जाता है और संभावित खतरे को रोकने के लिए ट्रेन को रोक दिया जाता है.

Train Other Symbol: X के अलावा और कौन-से संकेत होते हैं?

दिन में आखिरी डिब्बे पर LV (Last Vehicle) बोर्ड लगाया जाता है. वहीं रात में पीछे की तरफ लाल टेल लाइट जलाई जाती है ताकि अंतिम कोच की पहचान हो सके.

छोटी सी जानकारी और बड़ी सुरक्षा

ट्रेन के आखिरी डिब्बे (Train Last Coach X Symbol) पर बना ‘X’ सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा की गारंटी है. यह बताता है कि ट्रेन सुरक्षित रूप से पूरी गुजर चुकी है और रेलवे संचालन में कोई खतरा नहीं है. अगली बार ट्रेन से सफर करें, तो इस ‘X’ निशान पर जरूर ध्यान दें, यही निशान आपकी सुरक्षित यात्रा का एक अहम हिस्सा है. साथ ही अगर आपका कोई दोस्त भी इस जानकारी से अनजान है तो उसे जरूर बताएं.

यह भी पढ़ें- हवाई जहाज में ऐसे पहुंचता है Oxygen, जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >