What is the Full Form of Wife: वाइफ शब्द को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानिए क्या है इसका मतलब

Rambhadracharya Wife Statement: इन दिनों सोशल मीडिया पर वाइफ शब्द को लेकर बवाल मचा हुआ है. रामभद्राचार्य ने WIFE शब्द को लेकर विवादित बयान दे दिया. ऐसे में आइए, जानते हैं कि क्या है Wife शब्द का मतलब और इसका फुल फॉर्म क्या है.

What is the Full Form of Wife: अक्सर हम आम बोल चाल में ऐसे शब्दों को यूज करते हैं, जिनका हमें मतलब तक नहीं पता होता है. ऐसा ही एक शब्द है WIFE. आमतौर पर इस शब्द को पत्नी के लिए यूज किया जाता है. लेकिन इसका मतलब क्या है, ये कहां से आया है और इसकी फुलफॉर्म क्या है, शायद ही आपको पता होगा.

Rambhadracharya Wife Statement: वाइफ का फुलफॉर्म बताने पर ट्रोल हुए रामभद्राचार्य

इन दिनों सोशल मीडिया पर वाइफ शब्द को लेकर बवाल मचा हुआ है. दरअसल, धार्मिक गुरु और संस्कृत के जानकार रामभद्राचार्य का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे WIFE शब्द का फुलफॉर्म बता रहे हैं, ‘Wonderful Instrument For Enjoyment’ यानी आनंद के लिए आश्चर्य चकित कर देने वाला खिलौना. रामभद्राचार्य का यह वीडियो देखते- ही-देखते वायरल हो गया और फिर लोग उन्होंने ट्रोल करने लगे.

Wife शब्द आया कहां से?

Wife शब्द का इतिहास बहुत ही पुराना है. यह शब्द जर्मनी की भाषा से निकला है. जर्मनी में एक शब्द था wīfa- जो पुरानी अंग्रेजी में wif था. इसका मतलब था ‘किसी भी महिला या स्त्री’ से. पुराने समय में ये शब्द किसी भी फीमेल के लिए यूज होता था. मतलब इसका शादी से कोई लेना-देना नहीं था. जर्मनी में आज भी एक शब्द है Weib, जिसका मतलब है ‘महिला’.

कैसे बदला वाइफ शब्द का मतलब?

इंग्लैंड और अन्य जगहों पर 1100-1400 ईस्वी में चर्च का प्रभाव बढ़ा. इसी के साथ शादी को एक पारंपरिक और पवित्र रस्म माना जाने लगा. ऐसे में कुंवारी लड़कियों के लिए maiden, damsel या girl जैसे शब्द और शादीशुदा महिलाओं के लिए Wife शब्द का इस्तेमाल किया जाने लगा. वहीं 1500 ईस्वी आने तक वाइफ शब्द को पूरी तरह किसी की कानूनी और सामाजिक पत्नी के लिए यूज किया जाने लगा.

What is the Full Form of Wife: वाइफ शब्द का फुलफॉर्म

वाइफ शब्द का कोई ऑफिशियल फुलफॉर्म नहीं मिलता है. हालांकि, इस शब्द के कुछ फुलफॉर्म जो सोशल मीडिया या गूगल पर मिलता है, वे कुछ इस प्रकार हैं-

  • WIFE- Wonderful Intelligent Female Entity
  • WIFE- Without Information Fight Everytime

ऐसे में अगर अब आपको कोई पूछे कि वाइफ का मतलब क्या होता है तो आप उसे फट से जवाब दे दीजिएगा. वाइफ शब्द उन आम इंग्लिश शब्दों की तरह है, जिसका इस्तेमाल हम हमेशा से करते आए हैं. लेकिन इस शब्द का हिंदी मतलब ज्यादातर लोगों को नहीं पता है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें- Sir और Madam का क्या है मतलब?Maximum लोग नहीं जानते होंगे जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >