Weekly Current Affairs Quiz 2024 : पढ़ें साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज

इस सप्ताह के समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित क्विज के साथ अपने करेंट अफेयर्स के ज्ञान को बढ़ाएं और अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करें...

Weekly Current Affairs Quiz 2024 : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हो या एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी होती है. पढ़ें इस सप्ताह के ताजा घटनाक्रम पर केंद्रित करेंट अफेयर्स की प्रश्नोत्तरी दिये गये चार विकल्पों के साथ और एक सही विकल्प को चुन कर परखें अपनी तैयारी को.

  1. सितंबर की किस तारीख को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है?
    (क) 11 सितंबर
    (ख) 15 सितंबर
    (ग) 16 सितंबर
    (घ) 21 सितंबर
  2. नौसेना कमांडरों का 2024 का दूसरा सम्मेलन 17 से 20 सितंबर, 2024 तक कहां आयोजित किया गया?
    (क) देहरादून
    (ख) डलहौजी
    (ग) नयी दिल्ली
    (घ) पठानकोट
  3. भारत ने किस देश को हराकर हाल ही में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप 2024 का खिताब जीता है?
    (क) चीन
    (ख) पाकिस्तान
    (ग) जापान
    (घ) दक्षिण कोरिया
  4. केंद्र सरकार ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर क्या कर दिया है?
    (क) श्री जयपुरम
    (ख) वर्धमान
    (ग) सेतुपार
    (घ) श्री विजयपुरम
  5. शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष सेवाएं देने वाला पहला राज्य बन गया है?
    (क) मध्य प्रदेश
    (ख) राजस्थान
    (ग) पंजाब
    (घ) हरियाणा
  6. किस राज्य सरकार ने 17 सितंबर को ‘प्रजा पालना दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है?
    (क) आंध्र प्रदेश
    (ख) त्रिपुरा
    (ग) छत्तीसढ़
    (घ) तेलंगाना
  7. बीते दिनों किस देश में ‘ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक’ आयोजित की गयी थी?
    (क) ब्राजील
    (ख) चीन
    (ग) रूस
    (घ) भारत
  8. निम्न में से कौन सा देश आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) में नवीनतम सदस्य के रूप में शामिल हो गया है?
    (क) अल्जीरिया
    (ख) उरुग्वे
    (ग) बांग्लादेश
    (घ) यूएई
  9. सुभद्रा योजना, जिसे हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया है, किस राज्य की सबसे बड़ी महिला केंद्रित योजना है?
    (क) उत्तर प्रदेश
    (ख) ओड़िशा
    (ग) हरियाणा
    (घ) हिमाचल प्रदेश
  10. निम्न में से कौन हाल ही में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक नियुक्त किये गये हैं?
    (क) अनुराग गर्ग
    (ख) बी श्रीनिवासन
    (ग) अमृत मोहन प्रसाद
    (घ) दलजीत सिंह चौधरी

    सही जवाब
    1 ख), 2 (ग), 3(क), 4(घ), 5(क), 6(घ), 7(ग), 8(क), 9(ख),10(ग).

इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 2024 : साप्ताहिक करेंट अफेयर्स से करें परीक्षा की मजबूत तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >