बिहार सरकारी एग्जाम में बार-बार पूछे जा रहे हैं ये सवाल, अभी रट लें

Top 100 GK Questions In Hindi: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है. यहां हम आपको जनरल नॉलेज के ऐसे 100 सवाल बताएंगे, जिन्हें पढ़कर आपकी तैयारी मजबूत हो जाएगी.

Top 100 GK Questions In Hindi: बिहार में युवाओं के बीच सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) को लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है. अगर आप भी किसी सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर से अपडेट रहना बेहद जरूरी है. इसी बीच बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जिसकी लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 है. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 100 महत्वपूर्ण GK प्रश्न हिंदी में, जो आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएंगे.

टाॅप 100 जीके प्रश्न-उत्तर (Top 100 GK Questions in Hindi 2025)

  1. Q: बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
    A: नीतीश कुमार
  2. Q: बिहार के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं?
    A: आरिफ मोहम्मद खान
  3. Q: बिहार की राजधानी क्या है?
    A: पटना
  4. Q: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष कौन हैं?
    A: अवध बिहारी चौधरी
  5. Q: बिहार में ‘हर घर नल का जल’ योजना किससे जुड़ी है?
    A: पेयजल आपूर्ति
  6. Q: बिहार में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान का उद्देश्य क्या है?
    A: पर्यावरण संरक्षण
  7. Q: बिहार दिवस कब मनाया जाता है?
    A: 22 मार्च
  8. Q: बिहार का आधिकारिक पर्यटन ब्रांड क्या है?
    A: Blissful Bihar
  9. Q: बिहार में हाल ही में शुरू हुई जाति आधारित गणना किस वर्ष पूरी हुई?
    A: 2023
  10. Q: बिहार में कौन सा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है?
    A: गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  11. Q: बिहार का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र कौन सा है?
    A: हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र
  12. Q: बिहार में मेट्रो परियोजना किस शहर में है?
    A: पटना
  13. Q: बिहार का सबसे बड़ा नदी पुल कौन सा है?
    A: महात्मा गांधी सेतु
  14. Q: बिहार में कौन सा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट चल रहा है?
    A: पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर
  15. Q: बिहार में ‘डिजिटल बिहार’ योजना का उद्देश्य क्या है?
    A: ई-गवर्नेंस को बढ़ावा
  16. Q: बिहार में सबसे बड़ा विश्वविद्यालय कौन सा है?
    A: पटना विश्वविद्यालय
  17. Q: बिहार का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल के आधार पर?
    A: पश्चिम चंपारण
  18. Q: बिहार का सबसे छोटा जिला?
    A: शेखपुरा
  19. Q: बिहार में कितने प्रमंडल हैं?
    A: 9
  20. Q: बिहार का राजकीय खेल कौन सा है?
    A: कबड्डी

कल्चर, लोकगीत और भाषा पर आधारित जनरल नॉलेज के सवाल

  1. Q: मिथिला क्षेत्र की भाषा क्या है?
    A: मैथिली
  2. Q: मगही किस क्षेत्र की भाषा है?
    A: मगध क्षेत्र
  3. Q: बिहार का प्रसिद्ध लोकनृत्य कौन सा है?
    A: झिझिया
  4. Q: छठ पूजा किस देवता से जुड़ी है?
    A: सूर्य देव
  5. Q: सोहर गीत किस अवसर पर गाया जाता है?
    A: जन्म पर
  6. Q: विदाई गीत किस मौके पर गाया जाता है?
    A: विवाह
  7. Q: जट-जटिन किससे जुड़ा लोकनृत्य है?
    A: कृषि जीवन
  8. Q: लोरिकायन किस प्रकार का गीत है?
    A: वीरगाथा
  9. Q: बिहार की पारंपरिक पेंटिंग शैली?
    A: मधुबनी पेंटिंग
  10. Q: बिहार का प्रमुख लोकवाद्य?
    A: ढोलक
  11. Q: पनघट गीत किससे जुड़ा है?
    A: जल भरने से
  12. Q: चैता गीत किस मौसम में गाया जाता है?
    A: चैत्र माह
  13. Q: कजरी गीत किससे जुड़ा है?
    A: वर्षा ऋतु
  14. Q: बिरहा किस क्षेत्र का लोकगीत है?
    A: भोजपुर
  15. Q: बिहार की राजभाषा क्या है?
    A: हिंदी
  16. Q: मैथिली को संविधान की आठवीं अनुसूची में कब जोड़ा गया?
    A: 2003
  17. Q: झिझिया नृत्य किस त्योहार से जुड़ा है?
    A: नवरात्र
  18. Q: बिहार की प्रसिद्ध हस्तकला?
    A: सिक्की शिल्प
  19. Q: मधुबनी पेंटिंग का मूल क्षेत्र?
    A: मधुबनी जिला
  20. Q: जैन धर्म के संस्थापक माने जाने वाले पहले तीर्थंकर कौन थे?

A: ऋषभदेव (आदिनाथ)

इतिहास के कुछ जनरल नॉलेज के सवाल

  1. Q: मगध साम्राज्य की राजधानी क्या थी?
    A: राजगृह (राजगीर)
  2. Q: मौर्य वंश का संस्थापक?
    A: चंद्रगुप्त मौर्य
  3. Q: चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु?
    A: चाणक्य
  4. Q: सम्राट अशोक किस वंश से थे?
    A: मौर्य
  5. Q: अशोक ने किस युद्ध के बाद बौद्ध धर्म अपनाया?
    A: कलिंग युद्ध
  6. Q: नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की?
    A: कुमारगुप्त
  7. Q: नालंदा किस धर्म का प्रमुख केंद्र था?
    A: बौद्ध धर्म
  8. Q: बुद्ध को ज्ञान कहां मिला?
    A: बोधगया
  9. Q: महावीर का जन्म कहां हुआ?
    A: कुंडलपुर (वैशाली)
  10. Q: वैशाली किस लिए प्रसिद्ध है?
    A: पहला गणराज्य
  11. Q: शेरशाह सूरी का मकबरा कहां है?
    A: सासाराम
  12. Q: अकबर के नवरत्नों में कौन बिहार से थे?
    A: राजा टोडरमल
  13. Q: पानीपत की पहली लड़ाई किस वर्ष हुई?
    A: 1526
  14. Q: हुमायूं और शेरशाह के बीच कौन सी लड़ाई हुई?
    A: चौसा की लड़ाई
  15. Q: बिहार में ब्रिटिश शासन का पहला केंद्र?
    A: पटना
  16. Q: 1857 की क्रांति में बिहार से कौन नेता थे?
    A: कुंवर सिंह
  17. Q: चंपारण सत्याग्रह किस वर्ष हुआ?
    A: 1917
  18. Q: गांधीजी ने बिहार में पहला सत्याग्रह कहां किया?
    A: चंपारण
  19. Q: नालंदा को किसने नष्ट किया?
    A: बख्तियार खिलजी
  20. Q: मगध साम्राज्य किस नदी के तट पर था?
    A: गंगा
  21. Q: अजातशत्रु किस वंश का राजा था?
    A: हर्यंक वंश
  22. Q: हर्यंक वंश का संस्थापक?
    A: बिंबिसार
  23. Q: बुद्ध का निर्वाण कहां हुआ?
    A: कुशीनगर
  24. Q: महावीर का निर्वाण कहां हुआ?
    A: पावापुरी
  25. Q: गुप्त वंश का संस्थापक?
    A: श्रीगुप्त
  26. Q: समुद्रगुप्त किसलिए प्रसिद्ध थे?
    A: दिग्विजय
  27. Q: चीनी यात्री ह्वेनसांग कब भारत आया?
    A: 7वीं सदी
  28. Q: बिहार का प्राचीन नाम?
    A: विहार
  29. Q: राजगीर का प्राचीन नाम?
    A: गिरिव्रज
  30. Q: मगध का सबसे प्रसिद्ध राजा?
    A: अशोक
  31. Q: पाटलिपुत्र का वर्तमान नाम?
    A: पटना
  32. Q: चंद्रगुप्त मौर्य की राजधानी?
    A: पाटलिपुत्र
  33. Q: बिहार में सबसे पुराना विश्वविद्यालय?
    A: पटना विश्वविद्यालय
  34. Q: मगध का सबसे बड़ा साम्राज्य किसने बनाया?
    A: अशोक
  35. Q: गुप्त काल को क्या कहा जाता है?
    A: स्वर्ण युग
  36. Q: बिहार में स्थित प्राचीन स्तूप?
    A: वैशाली स्तूप
  37. Q: शेरशाह सूरी किस वंश से थे?
    A: सूर वंश
  38. Q: बिहार में मुगल शासन का प्रमुख केंद्र?
    A: पटना
  39. Q: बुद्ध का जन्म कहां हुआ?
    A: लुंबिनी (नेपाल)
  40. Q: बिहार की प्रमुख लोकभाषा कौन सी है?

भोजपुरी

बिहार GK के और 10 सवाल टेबल में

प्रश्नउत्तर
1.) बिहार की सबसे बड़ी नदी?गंगा
2.) बिहार का राजकीय फूल?गेंदा
3.) बिहार का राजकीय वृक्ष?पीपल
4.) बिहार का राजकीय पक्षी?गौरैया
5.) बिहार का राजकीय पशु?बैल
6.) नालंदा किस जिले में है?नालंदा
7.) शेरशाह सूरी का मकबरा कहां है?सासाराम
8.) बोधगया किस नदी के पास है?निरंजना
9.) बिहार का प्रसिद्ध मेला?सोनपुर मेला
10.) मधुबनी पेंटिंग किसकी शैली है?लोक कला

GK FAQS

1.) बिहार की प्रमुख लोकभाषाएं कौन सी हैं?

भोजपुरी, मैथिली, मगही.

2.) बिहार का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है?

छठ पूजा

3.) बुद्ध को ज्ञान कहां मिला था?

बोधगया में

4.) बिहार दिवस कब मनाया जाता है?

22 मार्च

5.) नालंदा विश्वविद्यालय किसके लिए प्रसिद्ध था?

बौद्ध शिक्षा के लिए

6.) बिहार की पारंपरिक पेंटिंग कौन सी है?

मधुबनी पेंटिंग

7.) बिहार का सबसे बड़ा मेला कौन सा है?

सोनपुर मेला

8.) चंपारण सत्याग्रह किससे जुड़ा है?

गांधीजी और किसानों के आंदोलन से.

9.) बिहार की राजधानी क्या है?

पटना

10.) शेरशाह सूरी का मकबरा कहां है?

सासाराम में

यह भी पढ़ें- UGC Top GK Questions In Hindi: यूजीसी क्या करता है? 20 जनरल नॉलेज सवाल-जवाब जो हर स्टूडेंट को पता होने चाहिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >