Today In History 2nd February: आज के दिन कलकत्ता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना

Today In History 2nd February: आज के दिन कलकत्ता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना हुई था, साथ ही जानें आज के दिन से जुड़ी देश- विदेश की अन्य प्रमुख घटनाओं का विवरण.

Today In History 2nd February: पश्चिम बंगाल के कलकत्ता (अब कोलकाता) में हावड़ा जंक्शन से चार किलोमीटर के फासले पर एक भव्य सफेद इमारत है, जिसके जालीदार छज्जे और हरे भरे प्रांगण में चारों तरफ जाने वाले रास्तों के बीचोंबीच लगा सुंदर गोल फव्वारा इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है. यह भारतीय संग्रहालय दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है. इसकी स्थापना दो फरवरी 1814 को की गई थी और यहां दुनियाभर की कई दुर्लभ कलाकृतियों और सहेजकर रखने लायक बहुत सी वस्तुओं का विशाल संग्रह है. संग्रहालय इतना बड़ा है कि इसमें दिलचस्पी रखने वालों को इसे पूरा देखने में कई दिन का समय लग सकता है.

देश-दुनिया के इतिहास में दो फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार विवरण इस प्रकार है:-

  • 1915 : अपने बेबाक लेखन के लिए विख्यात देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म.
  • 1953 : अखिल भारतीय खादी एवं कुटीर उद्योग बोर्ड का गठन.
  • 1955 : भारत और सोवियत संघ ने नयी दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत में 10 लाख टन उत्पादन की क्षमता वाला इस्पात संयंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई.
  • 1971 : ईदी अमीन ने खुद को युगांडा का राष्ट्रपति घोषित किया.
  • 1990 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लार्क ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पर पिछले 30 साल से लगा प्रतिबंध हटा लिया, जिसके बाद नेल्सन मंडेला की जेल से रिहाई का मार्ग प्रशस्त हुआ और रंगभेद का खात्मा हुआ.
  • 1994 : मेडागास्कर में तूफान ‘गेराल्ड’ ने तबाही मचाई. लाखों लोग बेघर हुए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा.
  • 2007: विश्व के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग शुरू हो चुकी है, जिसे सदियों तक रोका नहीं जा सकेगा.
  • 2008 : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने पूर्व मॉडल कार्ला ब्रूनी से विवाह किया.
  • 2009 : हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ली.
  • 2022: इक्वाडोर की राजधानी में भारी बारिश के बाद एक पहाड़ी ढह जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हुई.
  • 2023: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान राम की मूर्ति को तराशने में इस्तेमाल होने वाली विशेष पवित्र शिलाएं अयोध्या पहुंची.
  • 2023: भारतीय पहलवान अमन सहरावत (17) ने क्रोएशिया के जग्रेबा में ओपन कुश्ती चैंपियनशिप के पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता.
  • 2024: सरकारी खजाने से अरबों डॉलर की चोरी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराये गये मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की 12 साल जेल की सजा को क्षमा बोर्ड ने घटाकर आधा किया.
  • 2024: हिमाचल के बद्दी में सौंदर्य प्रसाधन फैक्टरी में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत, 31 लोग घायल.

Also Read: Success Story: IAS दूल्हा और IPS दुल्हन ने वेलेंटाइन डे पर मंदिर में लिए थे सात फेरे, दिलचस्प है इनकी सफलता की कहानी

Also Read: Success Story: बिहार के लाल का परमाणु ऊर्जा विभाग में हुआ चयन, सैलरी जानकर दंग रह जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >