Rajasthan Police Constable GK Questions: आप भी दे रहे हैं राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा? ध्यान से देखें ये 10 सवाल

Rajasthan Police Constable GK Questions: सितंबर महीने में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इस परीक्षा में जनरल नॉलेज से जुड़े सवालों का काफी महत्व है. अगर आप भी ये परीक्षा दे रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. आज हम आपको जनरल नॉलेज के ऐसे सवाल बताएंगे जो आपके बहुत काम आएंगे.

Rajasthan Police Constable GK Questions: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 का आयोजन राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर 13 और 14 सितंबर 2025 को किया जाएगा. यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो राजस्थान पुलिस में सेवा करना चाहते हैं. इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान यानी कि GK का विशेष महत्व है. आज हम आपको जनरल नॉलेज के ऐसे सवाल बताएंगे जो आपके बहुत काम आएंगे. Rajasthan Police Constable GK Questions देखें यहां.

Rajasthan Police Constable GK Questions

Question 1: निम्नलिखित में से कौन सी नदी बंगाल की खाड़ी में नहीं गिरती है?

A) कृष्णा

B) गोदावरी

C) महानदी

D) साबरमती

Answer: साबरमती

Question 2: कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक ने कौन-सा धर्म अपनाया?

A) बौद्ध धर्म

B) जैन धर्म

C) ईसाई धर्म

D) हिंदू धर्म

Answer: बौद्ध धर्म

Question 3: निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही रूप में नहीं मिला है?

A) बरौली मंदिर – रावतभाटा

B) एकलिंगजी मंदिर – जयपुर

C) अबहेनेरी मंदिर – दौसा

D) ऋषभदेव मंदिर – उदयपुर

Answer: एकलिंगजी मंदिर – जयपुर

Question 4: राजस्थान में राष्ट्रीय सरसों अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है?

A) उदयपुर

B) भरतपुर

C) जयपुर

D) बीकानेर

Answer: भरतपुर

Question 5: राजस्थान में झुम खेती को क्या कहा जाता है?

A) मिगोट

B) लोआ

C) वलरा

D) निहार

Answer: वलरा

Question 6: राजस्थान में पाया जाने वाला कौन-सा खनिज भारत में 100% उत्पादन में योगदान देता है?

A) वोलास्टोनाइट

B) जिप्सम

C) ऐस्बेस्टस

D) चट्टानी फॉस्फेट

Answer: वोलास्टोनाइट

Question 7: मत्स्य महाजनपद की राजधानी कौन सी थी?

A) विराटनगर

B) शक्तिमती

C) पाटण

D) उज्जयिनी

Answer: विराटनगर

Question 8: भारत के किस भाग में गरो हिल्स स्थित हैं?

A) उत्तर

B) पूर्वोत्तर

C) दक्षिण

D) दक्षिण-पश्चिम

Answer: पूर्वोत्तर

Question 9: लोकसभा के पहले अध्यक्ष कौन थे?

A) सरदार हुकम सिंह

B) नीलम संजीव रेड्डी

C) बलराम जाखड़

D) गणेश वासुदेव मावलंकर

Answer: गणेश वासुदेव मावलंकर

Question 10: निम्नलिखित में से कौन सा सिंधु घाटी सभ्यता की साइट राजस्थान में स्थित है?

A) कोटडिजी

B) ढोलाविरा

C) कलीबंगा

D) रोपड़

Answer: कलीबंगा

यह भी पढ़ें- Police को हिंदी में क्या कहते हैं? नहीं पता है तो आज ही जान लीजिए जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >