Munshi Premchand Birth Anniversary 2024: आज मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर जानें उनकी बेहतरीन रचनाओं के बारे में

Munshi Premchand Birth Anniversary 2024: भारत के उपन्यास सम्राट कि आज जयंती है. वो जनजीवन से जुड़े उपन्यासकार थे. वे एक सफल लेखक, देशभक्त नागरिक, कुशल वक्ता, जिम्मेदार संपादक और संवेदनशील रचनाकार थे.

Munshi Premchand Birth Anniversary 2024: आज ही के दिन 31 जुलाई 1880 को वाराणसी के लमही गांव में साहित्यकार प्रेमचंद का जन्म हुआ था. हिंदी साहित्य में प्रेमचंद का कद काफी ऊंचा माना जाता है. भारत के उपन्यास सम्राट माने जाने वाले प्रेमचंद ने बेहतरीन रचनाएं लिखीं हैं.

जानें प्रेमचंद के जीवन के बारे में

प्रेमचंद का वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था. आपको बता दें काफी कम उम्र में ही उनके पिता का देहांत हो गया. समय से पहले ही घर की जिम्मेदारी उनके कंधे पर आ गई. दसवीं पास करने के बाद वो प्राइमरी स्कूल में शिक्षक बन गए. नौकरी में रहते हुए उन्होंने बी.ए. की परीक्षा पास की. साल 1920 में उन्होंने गांधी जी के साथ असहयोग आंदोलन में भी भाग लिया. उन्हें अपनी प्रेस खोली तथा ‘हंस’ नामक पत्रिका का संपादन किया. सन् 1936 में उनका देहांत हो गया.

Today In History 31 July: आज ही हुआ था प्रसिद्ध उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म, जानें भारत और विश्व में महत्वपूर्ण घटनाएं

Shaheed Udham Singh Martyrdom Day 2024: शहीद उधम सिंह के शहादत दिवस पर जानें कैसे उन्होंने लिया था जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला

मुंशी प्रेमचंद जी की कहानियां

महान कहानीकार व उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की कहानियों से हमें आज भी बहुत सारी चीजें सीखने को मिलती हैं. मुंशी प्रेमचंद जी के द्वारा लिखी हुई कुछ कहानियों को हमने यहां पर संकलित किया है-

दो बैलों की कथा


बड़े घर की बेटी


पंच परमेश्वर


बूढ़ी काकी


कफन


ईदगाह


जुलूस


ज्वालामुखी


नादान दोस्त


देवी


बलिदान


घमंड का पुतला


प्रतिशोध


आखिरी मंजिल


दूसरी शादी


गुल्ली डंडा


यह मेरी मातृभूमि है


शराब की दुकान


ठाकुर का कुआं


ईश्वरीय न्याय


कर्मों का फल


नेकी


नमक का दरोगा


राष्ट्र का सेवक


इज्जत का खून


कप्तान साहब


शादी की वजह


नरक का मार्ग


मुफ्त का यश


वफा का खंजर

मुंशी प्रेमचंद के द्वारा लिखे गए उपन्यास बीसवीं शताब्दी के शुरुआती दशकों की आमजन की घटनाओं को बड़ी ही स्पष्टता से दिखाते हैं. मुंशी प्रेमचंद के द्वारा लिखे गए कुछ उपन्यास ये हैं-

गोदान


गबन


सेवासदन


रंगभूमि


कर्मभूमि


प्रतिज्ञा


कायाकल्प


प्रेम आश्रम


मंगलसूत्र (अधूरा)


रूठी रानी


देवस्थान रहस्य
कृष्ण


प्रेम


वरदान

प्रेमचंद के उपन्यास बहुत ही सरल भाषा में स्पष्ट अर्थ देते हैं. जब हम उनके उपन्यासों को पढ़ते हैं तो हमें ऐसा लगता है कि हमारे शरीर में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है. उनकी अद्भुत लेखन कुशलता के कारण ही उपन्यास सम्राट कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >