JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड एसएससी हॉल टिकट होने वाला है रिलीज, यहां रिहर्सल टेस्ट का हुआ आयोजन

JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जारी पत्र के अनुसार परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा तीन पालियों में संपन्न होगी. आपको बता दें जेएसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा.

JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा तीन पालियों में संपन्न होगी. आपको बता दें जेएसएससी सीजीएल का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा.

JSSC CGL Admit Card 2024: इन पदों पर होगी नियुक्ति

आयोग सभी आवेदकों के एडमिट कार्ड अपलोड करेगा. भर्ती सहायक शाखा अधिकारी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक पदों के लिए की जा रही है. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे इस लेख में एडमिट कार्ड से संबंधित विवरण देख सकते हैं.

JSSC CGL Admit Card 2024: क्या है चयन प्रक्रिया

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती दो चरणों के माध्यम से की जाएगी. पहला चरण लिखित परीक्षा (पेपर 1, 2 और 3) की होगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.

JSSC CGL Admit Card 2024: कितनी होगी सैलरी

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी- लेवल 7- 49900 -142400

कनीय सचिवालय सहायक- लेवल 2- 19900- 63200

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी- लेवल 6- 35400 – 112400

प्लानिंग असिस्टेंट- लेवल 5- 29200 – 93300

JSSC CGL Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?

  • जेएसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  • झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं.

  • होमपेज पर, “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.

  • एक नया पेज खुलेगा. यहां, अपने पंजीकरण संख्या और पंजीकृत लॉगिन पासवर्ड दर्ज करें.

  • “Login” बटन पर क्लिक करें.

  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा. यहां, “JSSC CGL Admit Card Download” बटन पर क्लिक करें.

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • “Download” बटन पर क्लिक करके इसे डाउनलोड करें.

JSSC CGL Admit Card 2024: यहां रिहर्सल टेस्ट का हुआ आयोजन

उड़ान आईएएस अकादमी के द्वारा दिनांक 14-01-2024 (दिन रविवार) को JSSC-CGL के रिहर्सल टेस्ट का आयोजन किया गया . यह रिहर्सल टेस्ट JSSC आयोग के द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा के अनुरूप एक दिन में तीन पेपर (पेपर-1 ,पेपर- 2 ,पेपर-3) के प्रारूप के अनुरूप आयोजित किया गया.

इस रिहर्सल टेस्ट का आयोजन झारखण्ड के 10 शहरों के साथ, 1 बिहार के पटना सहित कुल 11 शहरों में हुआ इस टेस्ट में बड़ी संख्या में लगभग 10,000 छात्र ने (95 प्रतिशत उपस्थिति के साथ) भाग लिया. टेस्ट के तीनों पालियों का आयोजन सफलतापूर्वक एवं शान्ति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ . इस सफल आयोजन के लिए उड़ान आईएएस के निदेशक अरुण अग्रवाल सर ने सभी अभ्यर्थियों एवं उड़ान आईएएस अकादमी परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >