Daily Current Affairs: देखें आज 7 मार्च के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

Daily Current Affairs: आज 7 मार्च को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. कौन-सा भारत का पहला शहर होगा जहां से कुल 09 एक्सप्रेसवे गुजरेंगे?

Ans. लखनऊ

2. हाल ही में किस देश की प्राइवेट कंपनी का लैंडर ‘ब्लू घोस्ट’ चंद्रमा पर उतरा है?

Ans. अमेरिका

3. हाल ही में कैबिनेट ने कहां 12.9 किलोमीटर रोपवे परियोजना के विकास को मंजूरी दी है?

Ans. उत्तराखंड

4. हाल ही में किसने विविधता का अमृत महोत्सव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया है?

Ans. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

5. हाल ही में पंचायती राज मंत्रालय ने कहां आदर्श महिला-अनुकूल ग्राम पंचायत पहल का शुभारंभ किया गया है?

Ans. नई दिल्ली

6. हाल ही में चीन के भूवैज्ञानिकों को मंगोलिया क्षेत्र में कितने लाख टन थोरियम मिला है?

Ans. दस लाख टन

7. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पशुधन स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए कितने करोड़ रुपये को मंजूरी दी है?

Ans. 3,880 करोड़ रुपये

8. हाल ही में कहां मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 का आयोजन हुआ है?

Ans. स्पेन

9. प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस’ मनाया जाता है?

Ans. 06 मार्च

10. ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ कब शुरू किया गया था?

Ans. अगस्त 1942

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >