Daily Current Affairs: देखें आज 21 जनवरी के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

Daily Current Affairs: आज 21 जनवरी को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. विश्‍व आर्थिक मंच (WEF) की 55वीं वार्षिक बैठक 20 जनवरी से किस देश में आयोजित जा रही है?

Ans. स्विट्जरलैंड

2. भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नई दिल्ली के भारत मंडपम में विभिन्न ब्रांड के कितने नए उत्पादों को लॉन्च किया गया?

Ans. 56 उत्पाद

3. किस राज्य के ‘मूसी नदी ऐतिहासिक इमारतों’ को विश्व स्मारक कोष (WMF) द्वारा प्रतिष्ठित 2025 विश्व स्मारक वॉच में शामिल किया गया है?

Ans. तेलंगाना

4. हाल ही में ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को किस पुलिस बलमहानिदेशक नियुक्त किया गया है?

Ans. सीआरपीएफ

5. हाल ही में कहां के वर्जिन नारियल तेल को जीआई टैग प्रदान किया गया है?

Ans. निकोबार

6. हाल ही में किस शहर में 72 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा की गई स्थापित की गई है?

Ans. बेंगलुरु

7. किस राज्य ने समान नागरिक संहिता कानून जल्द ही लागू करने की घोषणा की है?

Ans. उत्तराखंड

8. संयुक्त राष्ट्र ने किस वर्ष को ‘ग्लेशियरों के संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष’ घोषित किया है?

Ans. वर्ष 2025

9. गृहमंत्री अमित शाह कहां आयोजित NDRF के 20वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया?

Ans. विजयवाड़ा

10. विश्व में ‘पेंगुइन जागरूकता दिवस’ किस तारीख को मनाया जाता है?

Ans. 20 जनवरी

ऐसी सामान्य ज्ञान से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: गर्लफ्रेंड से मिला धोखा, तो बिहार के इस युवक ने IAS बनकर लिया इंतकाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >