Daily Current Affairs: देखें आज 10 जनवरी के करेंट अफेयर्स, 10 सवाल और उनके जवाब

Daily Current Affairs: आज 10 जनवरी को हम आपको बताएंगे देश दुनिया से जुड़े 10 महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स के सवाल और उनके जवाब.

1. हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?

Ans. डॉ. वी. नारायण

2. हाल ही किस देश ने भारतीय परमाणु संस्थानों पर लगे 26 साल पुराने प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की है?

Ans. अमेरिका

3. हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एआई बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए कितने अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है?

Ans. 03 अरब डॉलर

4. हाल ही में फार्मा कंपनी सिप्ला ने किस रोग की जांच के लिए ‘मोबाइल एप्लिकेशन सिपएयर’ लॉन्च किया है?

Ans. अस्थमा

5. 07 जनवरी को किसने ‘जनभागीदारी से जनकल्याण’ थीम वाला भारत सरकार का कैलेंडर जारी किया है?

Ans. श्री अश्विनी वैष्णव

6. भारत ने किस देश के साथ मिलकर भारतीय नौसेना के लिए सोनोबॉय उत्पादन की घोषणा की है?

Ans. अमेरिका

7. 06 जनवरी 2025 को किस IIT संस्थान ने एशिया की सबसे बड़ी शैलो वेव बेसिन अनुसंधान सुविधा शुरू की है?

Ans. आईआईटी मद्रास

8. विश्व भर में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए किस तारीख को ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाया जाता है?

Ans. 10 जनवरी

9. हाल ही में आशीष नैथानी को किस उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है?

Ans. उत्तराखंड उच्च न्यायालय

10. किस राज्य ने छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए ‘गुणोत्सव 2025’ शुरू किया है?

Ans. असम

ऐसी सामान्य ज्ञान से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: गर्लफ्रेंड से मिला धोखा, तो बिहार के इस युवक ने IAS बनकर लिया इंतकाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >