आजाद भारत का पहला बजट किसने पेश किया था? Budget के लिए GK के 20 सबसे जरूरी सवाल जवाब

Budget 2026 GK Question Answer: UPSC, SSC या IBPS जैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं में जनरल नॉलेज के सवाल जरूरी पूछे जाते हैं. जनरल नॉलेज सेक्शन में बजट से भी जुड़े सवाल होते हैं. ऐसे में यहां बजट से जुड़े 20 सबसे जरूरी सवाल जवाब देख सकते हैं.

Budget 2026 GK Question Answer: प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को सबस ज्यादा डर जनरल नॉलेज सेक्शन में लगता है. इस सेक्शन में साइंस, बिजनेस, वर्ल्ड, इंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स सभी सेक्टर से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. प्रतियोगिता परीक्षाओं में बजट पर पूछे जाने वाले 20 रोचक सवाल और उनके जवाब (Budget 2026 GK Question Answer) यहां देख सकते हैं.

Budget 2026 GK Question Answer: बजट पर सवाल-जवाब

भारत में Budget कौन पेश करता है?

भारत में Budget केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किया जाता है. यह सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं और नीतियों को दर्शाता है.

भारत में Budget पहली बार कब पेश हुआ?

भारत में पहला Budget वर्ष 1860 में पेश किया गया था. उस समय इसे ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि जेम्स विल्सन ने प्रस्तुत किया था.

अंतरिम Budget क्या होता है?

अंतरिम Budget चुनावी वर्ष में पेश किया जाता है. इसमें नई बड़ी घोषणाएं कम होती हैं और सरकार रोजमर्रा के खर्च की अनुमति लेती है.

क्या होता है फिस्कल डेफिसि?

Fiscal Deficit तब होता है जब सरकार की कुल आय, कुल खर्च से कम होती है. इसे GDP के प्रतिशत के रूप में मापा जाता है.

बजट में Tax से जुड़ी घोषणाएं क्यों अहम होती हैं?

Tax घोषणाएं आम जनता और कारोबार दोनों को प्रभावित करती हैं. Income Tax, GST और Corporate Tax में बदलाव सीधे जेब और बाजार पर असर डालते हैं.

इतिहास का सबसे लंबा बजट स्पीच कब हुआ?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020 में सबसे लंबा बजट भाषण दिया था, जिसकी अवधि 2 घंटे 42 मिनट रही.

इतिहास का सबसे छोटा बजट भाषण कब हुआ?

एचएम पटेल ने 1977 में सबसे छोटा बजट भाषण दिया था. यह भाषण सिर्फ 800 शब्दों का था और 10 मिनट से भी कम समय में समाप्त हो गया था.

Budget और GDP का क्या संबंध है?

बजट की नीतियां GDP ग्रोथ को प्रभावित करती हैं. सही खर्च और निवेश से आर्थिक विकास तेज होता है और रोजगार के मौके बढ़ते हैं.

Finance Bill और Budget में क्या अंतर होता है?

Budget आय और खर्च का पूरा खाका होता है, जबकि Finance Bill के जरिए टैक्स से जुड़े प्रस्तावों को कानूनी रूप दिया जाता है.

Zero Based Budgeting का क्या मतलब है?

जीरो बेस्ड बजटिंग में हर खर्च को नए सिरे से सही ठहराना पड़ता है, जिससे फिजूलखर्ची कम होती है और संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है.

आजाद भारत का पहला बजट किसने पेश किया था?

भारत को अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को पेश किया गया. इसे आरके शनमुगम चेट्टी ने पेश किया था.

Budget में Annual Financial Statement का महत्व क्या है?

Annual Financial Statement सरकार की अनुमानित आय और व्यय को दर्शाता है, जिसके बिना संसद कोई वित्तीय निर्णय नहीं ले सकती.

बजट शब्द की उत्पत्ति किस भाषा से मानी जाती है?

बजट’ शब्द फ्रेंच वर्ड ‘Bougette’ से आया, जिसका अर्थ होता है ,’चमड़े का थैला’ या झोला.

Budget क्यों जरूरी होता है?

Budget जरूरी होता है ताकि देश का पैसा सही जगह खर्च हो सके और स्कूल, सड़क, अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल सकें.

Revenue Receipt क्या होती है?

सरकार को मिलने वाली नियमित आय Revenue Receipt कहलाती है.

Budget को संसद की मंजूरी के बिना लागू क्यों नहीं किया जा सकता?

Budget में सरकारी खर्च और कर प्रस्ताव शामिल होते हैं. संसद की मंजूरी लोकतांत्रिक नियंत्रण और वित्तीय जवाबदेही सुनिश्चित करती है.

Budget में Tax Expenditure क्यों चर्चा में रहता है?

Tax छूट और रियायतों से सरकार की संभावित आय घटती है, जिसे Tax Expenditure कहा जाता है.

Budget डॉक्यूमेंट्स की संख्या क्यों ज्यादा होती है?

पारदर्शिता, विस्तृत जानकारी और संसदीय निगरानी के लिए अलग-अलग Budget दस्तावेज पेश किए जाते हैं.

बजट से पहले हलवा सेरेमनी की शुरुआत क्यों हुई?

हलवा सेरेमनी बजट की गोपनीयता सुनिश्चित करने का प्रतीक है, जिसमें बजट छपाई शुरू होने से पहले कर्मचारियों को मिठाई दी जाती है.

यह भी पढ़ें: बजट के इन भारी शब्दों सुनकर आने लगते हैं चक्कर? यहां समझें आसान मतलब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >