Bihar GK Questions: BPSC के लिए पढ़ लें बिहार के ये 20 महत्वपूर्ण सवाल

Bihar GK Questions: इस सेट में बिहार के हिस्ट्री, ज्योग्राफी एंड पॉलिटी और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े 20 ऐसे प्रश्न हैं जो अक्सर पूछे जाते हैं. परीक्षा से पहले क्विक रिवीजन के लिए इन्हें सेव करें.

BPSC GK Questions: कॉम्पिटेटिव एग्जाम में सफलता हासिल करने के लिए बिहार स्पेशल और जनरल नॉलेज सेक्शन पर मजबूत पकड़ होना बहुत जरूरी है. इस सेट में बिहार के हिस्ट्री, ज्योग्राफी एंड पॉलिटी और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वे सवाल शामिल हैं जो कॉम्पिटेटिव एग्जाम में बार-बार पूछे जाते हैं. अगर आप भी इस बार BPSC एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट हैं तो यह आर्टिकल आपके क्विक रिवीजन और सेल्फ-असेसमेंट के लिए बहुत काम आएगा.

सवाल: बिहार राज्य का गठन कब हुआ था?

जवाब: 22 मार्च 1912. (इसी दिन हर साल 'बिहार दिवस' मनाया जाता है.)

सवाल: 1857 की क्रांति में बिहार से विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?

जवाब: बाबू वीर कुंवर सिंह.

सवाल: महात्मा गांधी ने भारत में अपना पहला सत्याग्रह कहां से शुरू किया था?

जवाब: चंपारण से (1917 में).

सवाल: प्राचीन पाटलिपुत्र शहर की स्थापना किसने की थी?

जवाब: हर्यक वंश के शासक उदयन ने.

सवाल: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?

जवाब: डॉ. श्रीकृष्ण सिंह.

सवाल: बिहार में कुल कितने प्रमंडल और जिले हैं?

जवाब: 9 प्रमंडल और 38 जिले.

ये भी पढ़ें: IIT BHU Vacancy 2026: नॉन-टीचिंग पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा वाले करें अप्लाई

सवाल: प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किस गुप्त शासक ने की थी?

जवाब: कुमारगुप्त प्रथम.

सवाल: शेरशाह सूरी का मकबरा बिहार में कहां स्थित है?

जवाब: सासाराम (रोहतास).

सवाल: विक्रमशिला विश्वविद्यालय का निर्माण किस पाल शासक ने करवाया था?

जवाब: राजा धर्मपाल.

सवाल: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कहां हुआ था?

जवाब: वैशाली के कुंडग्राम में.

सवाल: बिहार का एकमात्र नेशनल पार्क (राष्ट्रीय उद्यान) कौन सा है?

जवाब: वाल्मीकि नेशनल पार्क (पश्चिम चंपारण).

सवाल: चंपारण में प्रचलित 'तिनकाठिया' सिस्टम का संबंध किस खेती से था?

जवाब: नील की खेती से.

ये भी पढ़ें: CS Professional AIR 5 Success Story 2026: जिया शशिकांत सागर ने 407 मार्क्स के साथ पाई सफलता, लाॅ की भी कर रहीं पढ़ाई

सवाल: संपूर्ण क्रांति का आह्वान करने वाले 'लोकनायक' की उपाधि किसे दी गई है?

जवाब: जयप्रकाश नारायण.

सवाल: बिहार से होकर गुजरने वाली सबसे प्रमुख और लंबी नदी कौन सी है?

जवाब: गंगा नदी.

सवाल: बिहार विधानसभा में कुल कितनी सीटें हैं?

जवाब: 243 सीटें.

सवाल: 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार का सबसे साक्षर जिला कौन सा है?

जवाब: रोहतास (73.37 % Literacy Rate).

सवाल: बिहार का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर 'देव' किस जिले में स्थित है?

जवाब: औरंगाबाद.

सवाल: बरौनी तेल शोधक कारखाना किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया था?

जवाब: सोवियत संघ (USSR)

सवाल: 'बिहार केसरी' के नाम से किस महान व्यक्तित्व को जाना जाता है?

जवाब: डॉ. श्रीकृष्ण सिंह.

सवाल: यूनेस्को (UNESCO) की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल महाबोधि मंदिर कहां स्थित है?

जवाब: बोधगया.

किसी भी कॉम्पिटेटिव एग्जाम में सफलता पाने के लिए सिर्फ पढ़ना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही समय पर रिवीजन करना भी उतना ही जरूरी है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) के बदलते पैटर्न में बेसिक सवालों पर अच्छी पकड़ ही हर कैंडिडेट को कट-ऑफ क्लियर करने में मदद करती है. इस 20 सवालों के सेट को सेव या बुकमार्क कर लें ताकि एग्जाम से ठीक पहले आप आसानी से रिवीजन कर सकें.

ये भी पढ़ें: RIMS में एमबीबीएस एडमिशन का अंतिम दिन,190 सीटों पर दाखिला पूरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >