IDE Boot Camps का दूसरा चरण शुरू, 10 नोडल सेंटर पर होगा आयोजन

IDE Boot Camps: अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जी. सीतारम ने आज एआईसीटीई मुख्यालय, नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'इनोवेशन, डिजाइन और उद्यमिता (आईडीई) बूटकैंप्स' के दूसरे चरण का उद्घाटन किया.

  • आईडीई बूटकैंप्स में नवाचार, डिजाइन और उद्यमिता संबंधी अपने कौशल को निखारेंगे छात्र

  • उत्पाद डिजाइन और अनुभवात्मक शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हो रहा है 5-दिवसीय

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जी. सीतारम ने आज एआईसीटीई मुख्यालय, नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘इनोवेशन, डिजाइन और उद्यमिता (आईडीई) बूटकैंप्स’ के दूसरे चरण का उद्घाटन किया. इस दौरान प्रोफेसर टी.जी. सीतारम ने कहा ये बूटकैंप युवा नवप्रवर्तकों के लिए एक ऐसा मंच है जहां विचारों और आइडिया को मूर्त रूप दिया जाता है. उन्हें क्रियान्वित किया जाता है. जहां रचनात्मकता को धरातल पर उतारा जाता है. जहां सपने वास्तविकता में तब्दील होते हैं. आईडीई बूटकैंप के दूसरे चरण का मुख्य उद्देश्य उद्यमशीलता की मानसिकता विकसित करना और युवाओं को अपने स्वयं के स्टार्टअप का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित करना है.

दरअसल, आईडीई बूटकैंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुये एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य छात्रों के नवाचार, डिजाइन और उद्यमशीलता कौशल को बढ़ावा देना है. यह नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है. यह भारत को नवाचार संचालित उद्यमों के लिए एक वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में प्रेरित करता है.

पांच दिवसीय बूटकैंप 29 जनवरी से 2 फरवरी 2024 तक पूरे भारत के विभिन्न नोडल केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है. इसमें उच्च शिक्षा संस्थानों, स्कूलों और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (पीएम-यूएसपीवाई) के लाभार्थी छात्रों सहित 3000 से अधिक छात्र और इनोवेशन एंबेसडर भाग लेंगे. शिक्षा मंत्रालय, एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (एमआईसी) ने वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से बूटकैंप का आयोजन किया है.

व्यावहारिक और अनुभवात्मक शिक्षा पर केंद्रित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आज के गतिशील व्यावसायिक परिदृश्य में आगे बढ़ने के लिए उत्पाद डिजाइन, एर्गोनॉमिक्स डिजाइन थिंकिंग और पिचिंग कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा. उन्हें विभिन्न उत्पाद डिजाइन पद्धतियों और डिजाइन सोच अवधारणाओं के साथ काम करने का अवसर मिलेगा.

बूटकैंप के पहले दिन प्रतिभागी अपना नवाचार प्रदर्शित करेंगे. चौथे दिन उन्हें स्थानीय शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा जिसमें उन्हें नेटवर्किंग के अवसर भी मिलेंगे, उनकी रचनात्मकता और उद्यमशीलता भी बढ़ेगी. अंतिम दिन टीमें विशेषज्ञ पैनल के सामने अपने नवाचार पेश करेंगी. इस पैनल में स्टार्टअप फाउंडर्स, इनक्यूबेटर, बौद्धिक संपदा विशेषज्ञ, एंजेल इन्वेस्टर्स आदि शामिल रहेंगे. एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जी. सीतारमण 2 फरवरी को स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान, जयपुर में बूटकैंप के समापन सत्र को संबोधित करेंगे.

आईडीई बूटकैंप के लिए नोडल सेंटर

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैसूर

  • श्री रामकृष्ण इंजीनियरिंग कॉलेज, कोयंबटूर

  • जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा

  • यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर

  • सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर

  • स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान, जयपुर

  • वर्धमान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, हैदराबाद

  • कर्णावती यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद

  • स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी, कोलकाता

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, संबलपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >