NCERT से जुड़ी ये 5 बातें, जो हर किसी को जाननी चाहिए

NCERT controversy: आजादी के बाद देश में एजुकेशन सिस्टम एक नहीं थी. अलग-अलग राज्यों में अलग सिलेबस थे. पूरे देश में एक समान शिक्षा के लिए NCERT को लाया गया. NCERT द्वारा तैयार किए गए बुक्स CBSE और अन्य स्टेट बोर्ड द्वारा संचालित स्कूलों में पढ़ाए जाते हैं.

5 Facts About NCERT: NCERT की किताब तो आप सभी ने पढ़ी या देखी होगी. NCERT समय-समय पर अपनी किताबों में कुछ-न-कुछ जोड़ता घटाता रहता है. इसी क्रम में हाल ही में NCERT ने क्लास 8 की सोशल साइंस की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ पर नया चैप्टर जोड़ा, जिसके बाद से यह (NCERT) चर्चा में है. क्या आप जानते हैं कि NCERT क्या है, इसका फुलफॉर्म (NCERT Full Form in Hindi) और यह कैसे काम करता है? आइए, जानते हैं इन सवालों के जवाब. 

1. NCERT क्या है?

NCERT (National Council of Educational Research and Training) एक शैक्षणिक संस्था है. इसकी स्थापना भारत सरकार ने 1961 में की थी. यह एक स्वायत्त संगठन (Autonomous Organisation) है. इसकी स्थापना स्कूल लेवल शिक्षा को गुणवत्तायुक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया था. CBSE और अन्य स्टेट बोर्ड अपने सिलेबस में NCERT की किताबों को शामिल करते हैं. 

2. NCERT क्यों बनाई गई?

आजादी के बाद देश में शिक्षा की कोई एक समान व्यवस्था नहीं थी. हर राज्य अपना अलग सिलेबस और पढ़ाई का तरीका अपनाता था. एक समान और मजबूत एजुकेशन सिस्टम बनाने के उद्देश्य से इसे लाया गया. 

3. NCERT की किताबें कैसे बनती हैं?

NCERT स्कूलों के लिए बुक्स प्रकाशित करती है. ये किताबें CBSE और कई राज्य बोर्ड में पढ़ाई जाती हैं. इन बुक्स को लिखने वाले अपने विषय के एक्सपर्ट होते हैं. ये विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और शिक्षा एक्सपर्ट द्वारा मिलकर तैयार किया जाता है. इनका आधार National Curriculum Framework (NCF) होता है, जो यह तय करता है कि क्या पढ़ाया जाए और कैसे पढ़ाया जाए.

4. शोध और प्रशिक्षण संस्थान

NCERT केवल किताबें ही नहीं बनाती, बल्कि शिक्षा से जुड़ा रिसर्च और शिक्षक ट्रेनिंग भी कराती है. इसके देशभर में क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE) हैं, अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलांग में. ये संस्थान शिक्षक शिक्षा और सिलेबस के विकास का काम करते हैं. इसी के साथ NCERT कई तरह की राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम भी चलाती है और राज्यों के शिक्षा विभागों के साथ मिलकर काम करती है.

5. प्रतियोगी परीक्षाओं में NCERT की अहमियत

NCERT की किताबें सिर्फ स्कूल के लिए ही नहीं, बल्कि UPSC, SSC और राज्य लोक सेवा आयोग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. खासकर हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, साइंस, पॉलिटिकल साइंस जैसे सब्जेक्ट के लिए अलग से NCERT की बुक्स आती हैं. 

NCERT की किताबों में क्या खास होता है?

  • आसान और स्पष्ट भाषा
  • सही और प्रमाणिक जानकारी
  • मूल अवधारणाओं पर जोर

यह भी पढ़ें- UPSC 2026 Best Books: बिना कोचिंग IAS बनने के लिए पढ़ें ये 5 जरूरी किताबें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >