पहली बार कर रहे हैं UPSC की तैयारी? इन टिप्स की मदद से करें शुरुआत

UPSC Prelims Exam Tips: सही स्ट्रैटजी और तैयारी से आप पहली बार में भी सफलता हासिल कर सकते हैं. अगर आप भी पहली बार UPSC की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो यहां बताए टिप्स फॉलो करें.

UPSC Prelims Exam Tips: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 202 को किया जाएगा. ये परीक्षा देश की कठिन परीक्षाओं में से एक है. ऐसे में जो पहले बार परीक्षा देने जा रहे हैं, उनके लिए स्ट्रैटजी बनाना और भी मुश्किल काम है. आइए, जानते हैं यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स.

सही रणनीति और स्पष्ट अध्ययन योजना के साथ तैयारी शुरू की जाए तो इस परीक्षा में सफलता की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में स्टूडेंट्स को सबसे पहले परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस और पढ़ाई के सही तरीके को समझना जरूरी होता है.

सिलेबस को समझना जरूरी

UPSC की तैयारी शुरू करने से पहले पूरा सिलेबस ध्यान से पढ़ना बहुत जरूरी है. इससे यह समझने में मदद मिलती है कि परीक्षा में किन सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाते हैं और किस टॉपिक पर ज्यादा फोकस करना चाहिए.

NCERT से करें पढ़ाई की शुरुआत

जो पहली बार तैयारी कर रहे हैं उन्हें NCERT की किताबों से शुरू करना चाहिए. इन किताबों से बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत होते हैं और आगे की पढ़ाई समझने में आसानी होती है.

करेंट अफेयर्स पर रखें नजर

UPSC परीक्षा में करेंट अफेयर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसलिए स्टूडेंट्स को रोजाना अखबार पढ़ने और महत्वपूर्ण खबरों के नोट्स बनाने की आदत डालनी चाहिए.

पिछले सालों के प्रश्नपत्र हल करें

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा के पैटर्न और सवालों के स्तर को समझने में मदद मिलती है. इससे यह भी पता चलता है कि किन सब्जेक्ट ों से ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं.

मॉक टेस्ट और रिवीजन पर दें ध्यान

तैयारी के दौरान नियमित रूप से मॉक टेस्ट देना और बार-बार रिवीजन करना बेहद जरूरी होता है. इससे समय प्रबंधन बेहतर होता है और परीक्षा में आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

यह भी पढ़ें- घूंघट वाली दीपू बनीं जज, शादी के 7 साल बाद रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >