UPSC NDA And CDS Exam: एनडीए, सीडीएस और एनए परीक्षा के फॉर्म में सुधार आज से, यहां देखें प्रक्रिया

UPSC NDA And CDS Exam: यूपीएससी की ओर से आयोजित CDS और NDA परीक्षा के आवेदन फॉर्म में आज से सुधार कर सकते हैं. यूपीएससी ने करेक्शन विंडो ओपन कर दी है. यहां देखें डिटेल्स-

UPSC NDA And CDS Exam: आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने इस बार NDA, NA या फिर CDS II परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है तो ये खबर आपके काम की है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आज 7 जुलाई को एनडीए, एनए-II और सीडीएस-II परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन किया है. फॉर्म में सुधार करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं. 

UPSC NDA And CDS Exam: कब तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार 

आज यानी कि 7 जुलाई 2025 सुबह 10 बजे से लेकर 9 जुलाई 2025 रात 11:59 बजे तक कैंडिडेट्स अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. ध्यान रहे निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म में सुधार कर लें. समय खत्म हो जाने के बाद लिंक बंद हो जाएगी. 

UPSC NDA And CDS Exam Schedule: परीक्षा का शेड्यूल 

यूपीएससी द्वारा सीडीएस-II परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 (रविवार) को तीन शिफ्ट में किया जाएगा. वहीं एनडीए एवं एनए-II, 2025 परीक्षा 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी. 

UPSC NDA And CDS: ऐसे करें फॉर्म में सुधार 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.

इसके बाद होमपेज पर ‘UPSC NDA & NA, CDS Exam II 2025 Correction Window’ लिंक पर

इसके बाद लॉगिन करें और फॉर्म में सुधार करें 

इसके बाद करेक्शन फॉर्म में सुधार करें 

अब फॉर्म को सबमिट कर दें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें 

UPSC CDS (II) Exam 2025: वैकेंसी डिटेल्स 

इंडियन मिलिट्री अकैडमी, देहरान- 100 पद

इंडियन नेवल अकैडमी, एझिमाला 26 पद

एयर फोर्स अकैडमी, हैदराबाद- 32 पद

ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Men) – 276 पद

ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी, चेन्नई (SSC Women) – 19 पद 

UPSC NDA: वैकेंसी डिटेल्स 

आर्मी- 208 (10 महिला पद)

नेवी- 42 (5 महिला पद)

एयर फोर्स-  फ्लाइंग- 92 (2 महिला पद)

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)- 18 (2 महिला पद) 

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)- 10 (2 महिला पद)

नेवल अकैडमी (NA) (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम)- 36 (4 महिला पद)

यह भी पढ़ें- Navy Success Story: आसमान में गूंजेगी शेरनी बेटी की दहाड़, आस्था बनीं नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >