इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे टेढ़े मेढ़े सवाल, जवाब जानकर चकरा जाएगा दिमाग

UPSC Interview Questions: यूपीएससी इंटरव्यू निकालना कोई टफ काम नहीं है. जरूरत है सवाल को ध्यान से सुनने कि और फिर इनका जवाब दिमाग और धैर्य से देने की. यूपीएससी के इंटरव्यू में कई बार ऐसे सवाल भी पूछे जाते हैं जिनका सिलेबस से कोई लेना देना नहीं है. आइए, जानते हैं यूपीएससी इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं और क्यों इनका जवाब देने में अभ्यर्थियों के पसीने छूट जाते हैं.

UPSC Interview Questions: यूपीएससी देश की कठिन परीक्षा में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा में पास करने के लिए कैंडिडेट्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. हालांकि, कई बार सवाल इतने टफ होते हैं कि बहुत अच्छी तैयारी के बाद भी अभ्यर्थियों के हाथ असफलता ही लगती है. प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा तो फिर भी क्लियर हो जाती है. लेकिन यूपीएससी आईएएस इंटरव्यू (IAS Interview) क्रैक कर पाना मुश्किल है. 

UPSC Interview Questions: सोचने की क्षमता देखी जाती है

यूपीएससी इंटरव्यू निकालना कोई टफ काम नहीं है. जरूरत है सवाल को ध्यान से सुनने कि और फिर इनका जवाब दिमाग और धैर्य से देने की. यूपीएससी के इंटरव्यू में कई बार ऐसे सवाल भी पूछे जाते हैं जिनका सिलेबस से कोई लेना देना नहीं है. ऐसे सवाल केवल आपकी सोचने की शक्ति की परख करने के लिए पूछे जाते हैं. आइए, ऐसे ही कुछ सवालों की लिस्ट देखते हैं. 

मनुष्य के बाद सबसे समझदार जीव किसे समझा जाता है?

उत्तर- डॉल्फिन

वो कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है?

उत्तर- प्यास

ऐसा फल जो बाजार में नहीं मिलता?

उत्तर- मेहनत का फल

शरीर का वो कौन सा अंग है जो बचपन से बूढ़े हो जाने तक नहीं बढ़ता?

उत्तर- आंख

ऐसा देश जहां सिर्फ 40 मिनट की रात होती है?

उत्तर- नार्वे

अगर 8 आदमियों को एक दीवार बनाने में 10 घंटे लगे हैं, तो 4 को इसे बनाने में कितना टाइम लगेगा?

उत्तर- बिल्कुल भी टाइम नहीं, क्योंकि यह पहले से ही बनी हुई है.

ऐसा क्या है जो जिसके पास जितना जाओगे उतना ही कम दिखाई देगा?

उत्तर- अंधेरा

खट्टा शहद कहां पाया जाता है?

उत्तर- ब्राजील

कौन सा राष्ट्र विश्व का एकमात्र हिन्दू राष्ट्र है?

उत्तर- नेपाल

यह भी पढ़ें- IAS Vishakha Yadav: CISCO की मोटी Salary छोड़ बनीं IAS, आज बदल रही हैं बच्चों का फ्यूचर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >