तैयारी करें तेज! कभी भी आ सकता है UPSC का नोटिफिकेशन

UPSC CSE 2026: अगर आप IAS, IPS, IFS बनना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. यूपीएससी की ओर से जल्दी ही सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है.

UPSC CSE Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है. इस परीक्षा के जरिए देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे IAS, IPS, IFS, IRS में भर्ती की जाती है. हर साल लाखों कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल होते हैं और अब 2026 बैच के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन (UPSC Notification) का इंतजार है.

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. इसमें कैंडिडेट्स को योग्यता, आयु सीमा, प्रयासों की संख्या, परीक्षा पैटर्न और फीस से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी. सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होती है, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू.

UPSC CSE 2026: ग्रेजुएट कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

UPSC CSE 2026 के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं. आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 21 से 32 वर्ष के बीच होती है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलती है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 6 प्रयास मिलते हैं. OBC को 9 प्रयास और एससी/एसटी को असीमित प्रयास मिलते हैं.

तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सिलेबस, पिछले सालों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट पर अभी से फोकस करें. साथ ही नोटिफिकेशन आते ही बिना देरी अप्लाई करें. 

UPSC CSE Steps To Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • पहली बार अप्लाई कर रहे हैं तो One Time Registration (OTR) पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें.
  • Civil Services Examination 2026 के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन फॉर्म का Part-I और Part-II ध्यान से भरें.
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और पहचान पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • परीक्षा केंद्र और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी चुनें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें- राज्य विधि और कृषि विभाग में निकली लैब असिस्टेंट की वैकेंसी, 12वीं पास भी कर सकते हैं Apply

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >