छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! IAS परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी आंसर की

UPSC Big Update: संघ लोक सेवा आयोग ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लिया है. अब आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर (UPSC Provisional Answer Key) की जारी किया जाएगा. इससे छात्रों को आगे की प्लानिंग करने में मदद मिलेगी.

UPSC Big Update: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बड़ा फैसला लिया है. अब आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की जारी किया जाएगा. लंबे समय से अभ्यर्थी इसकी मांग कर रहे थे. इससे उन्हें आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा. वहीं फाइनल आंसर की परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी करने के बाद जारी किया जाएगा. आयोग ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में दायर एक हलफनामे में ये जानकारी दी है. 

UPSC Now Release Answer Key: परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी आंसर की 

अभी तक UPSC फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा की आंसर-की सार्वजनिक करता आ रहा था लेकिन अब वह एग्जाम के तुरंत बाद आंसर-की जारी करेगा. 

UPSC Big Update: इस फैसले का छात्रों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? 

यूपीएससी की इस फैसले से छात्र काफी खुश हैं. पहले यूपीएससी परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद आंसर की जारी करता था. लेकिन अब वो प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा एक एलिमिनेशन चरण है. ऐसे में छात्रों को यह अनिश्चितता रहती है कि उन्हें मुख्य परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए या अगले साल की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी शुरू करनी चाहिए. लेकिन अब आंसर की जारी करने पर उन्हें अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे और आगे की योजना बनाने में मदद मिलेगी. 

UPSC Chairman: छात्रों ने यूपीएससी चेयरमैन से की थी मांग 

यूपीएससी चेयरमैन अजय कुमार (Ajay Kumar UPSC Chairman) के द्वारा हाल ही में यूपीएससी का पहला Town Hall हुआ था. इस लाइव सेशन में यूपीएससी चेयरमैन ने छात्रों से सीधा संवाद किया. इस दौरान भी कई छात्रों ने आंसर की जारी न करने को लेकर सवाल किया था. 

UPSC Tough Exam: सबसे टफ एग्जाम

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS, IFS, IRS जैसे कैडर पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होती है. इस परीक्षा को देश का सबसे टफ एग्जाम माना जाता है. यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, प्रीलिम्स, मुख्य और इंटरव्यू. 

यह भी पढ़ें- 5 दिन की असली अग्निपरीक्षा, सेना में लेफ्टिनेंट बनने के लिए ऐसे होता है SSB इंटरव्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >