4 साल का सूखा खत्म, छूट न जाए मौका, यूपी टीईटी के लिए तुरंत करें अप्लाई

UP TET 2026 Application: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. करीब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद UP TET 2026 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आखिरी बार यह परीक्षा जनवरी 2022 में आयोजित हुई थी, जिसके बाद लगातार अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे.

UP TET 2026 Application: यूपी टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है. ऐसे में जिन्होंने अब तक अप्लाई नहीं किया है वो एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

UP TET 2026 के लिए आवेदन 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 है और इसी दिन तक फीस जमा करनी होगी. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो 1 मई 2026 तक सुधार का मौका मिलेगा.

ऐसे करें UP TET 2026 के लिए आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UP TET 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • अब New Registration पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलने के बाद लॉगिन करें.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अब अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें.

आवेदन फीस जनरल, EWS और OBC वर्ग के लिए 1000 रुपये रखी गई है. SC और ST उम्मीदवारों को 500 रुपये देने होंगे, जबकि PH कैंडिडेट्स के लिए फीस 300 रुपये है. पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

UP TET 2026 Exam Date: कब होगी परीक्षा?

परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई 2026 के बीच किया जाएगा. एग्जाम सिटी 22 जून 2026 को जारी होगी और एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को उपलब्ध होंगे. इसलिए समय से पहले सभी तैयारी पूरी कर लें.

UP TET परीक्षा कब हुई थी?

UP TET 2026 से पहले आखिरी बार यह परीक्षा जनवरी 2022 में आयोजित की गई थी और उसका रिजल्ट 8 अप्रैल 2022 को घोषित किया गया था. 2021 चक्र में नोटिफिकेशन अक्टूबर 2021 में जारी हुआ था, जबकि 2026 के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च 2026 को जारी किया गया है.

पिछली बार परीक्षा 23 जनवरी 2022 को हुई थी, वहीं इस बार परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या 2021 में लगभग 21.65 लाख थी, जबकि 2026 में यह संख्या 20 लाख से अधिक रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें: सबसे पहले पाएं यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट, रोल नंबर से करें रजिस्ट्रेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >