उत्तर प्रदेश पुलिस में 22605 पदों पर भर्ती, जारी हुआ कैलेंडर

UP Police Calendar 2025- 2026: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस भर्ती के लिए कैलेंडर जारी किया है. नवंबर महीने में कांस्टेबल नागरिक पुलिस, कांस्टेबल पीएसी, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल, कांस्टेबल पीएसी (महिला), कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस जैसे विभिन्न पदों के लिए नवंबर महीने में विज्ञापन जारी किया जाएगा.

UP Police Calendar 2025-2026: यूपी पुलिस में कांस्टेबल (UP Police Constable) के 22605 पदों पर भर्ती नवंबर महीने में निकलेगी. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2025-26 के लिए कैलेंडर जारी किया है. जारी कैलेंडर के अनुसार, कांस्टेबल नागरिक पुलिस, कांस्टेबल पीएसी, कांस्टेबल विशेष सुरक्षा बल, कांस्टेबल पीएसी (महिला), कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस के कुल 22,605 पदों पर भर्ती होगी. इन भर्तियों के लिए विज्ञापन नवंबर महीने में जारी किया जाएगा. 

UP Police Calendar 2025-2026: बोर्ड ने जारी किया कैलेंडर

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का यह कैलेंडर यूपी सरकार के मिशन रोजगार विभाग ने प्रकाशित किया है. कैलेंडर में यूपी पुलिस (UP Police Bharti) की अन्य भर्तियों का भी जिक्र किया गया है. आपको बता दें कि अगस्त महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने यूपी पुलिस में 30 हजार नई भर्तियों के निकलने का ऐलान किया था. 

विभिन्न पदों के लिए कब जारी होंगे विज्ञापन

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A

  • कुल पद : 1,129
  • विज्ञप्ति अवधि : अगस्त 2025

उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस, पीएसी प्लाटून कमांडर, सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल)

  • कुल पद : 4,543
  • विज्ञप्ति अवधि : अगस्त 2025

सहायक रेडियो परिचालक

  • कुल पद : 44
  • विज्ञप्ति अवधि : अक्टूबर/नवंबर 2025

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A

  • कुल पद : 1,153
  • विज्ञप्ति अवधि : अक्टूबर/नवंबर 2025

आरक्षी (नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला आरक्षी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस)

  • कुल पद : 22,605
  • विज्ञप्ति अवधि : नवंबर 2025

पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)

  • कुल पद : 345
  • विज्ञप्ति अवधि : दिसंबर 2025

UP Police Vacancy: उपनिरीक्षक भर्ती के लिए जल्द होगी परीक्षा

यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक व समकक्ष 4543 पदों पर भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. वहीं अब परीक्षा की तैयारी की जा रही है. हालांकि, अभी परीक्षा की तारीख के बारे में कोई सूचना नहीं है. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अब लिखित परीक्षा कराने की तैयारी में लग गया है. परीक्षा तिथि के बारे में भर्ती बोर्ड की तरफ से चार सप्ताह पहले सूचना दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती, आज ही करें Apply 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >