UP PGT Exam City Slip: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती 2022 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. करीब 4 साल बाद यह परीक्षा आयोजित हो रही है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि उनका एग्जाम किस शहर में होगा.
UP PGT भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 जून 2022 से शुरू हुई थी. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जुलाई 2022 कर दी गई थी. परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई 2022 तय की गई थी. वहीं फॉर्म को पूरी तरह से सबमिट करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2022 थी. इस भर्ती की परीक्षा 09 और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. एग्जाम सिटी स्लिप 30 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है.
UP PGT Exam Details: देखें एग्जाम शेड्यूल
UP PGT परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक होगी. अलग-अलग विषयों की परीक्षा अलग-अलग दिन और शिफ्ट में होगी.
UP PGT Exam City Slip: ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.org पर जाएं.
- होमपेज पर UP PGT Exam City Slip 2026 का लिंक ढूंढें.
- उस लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिख जाएगी.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती के जरिए कुल 624 पद भरे जाएंगे. इसमें बालक वर्ग के लिए 549 पद और बालिका वर्ग के लिए 75 पद शामिल हैं. कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना जरूरी है. इसके अलावा विषय अनुसार योग्यता की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई है. अगर आपने अभी तक नोटिफिकेशन ठीक से नहीं पढ़ा है, तो एक बार जरूर देख लें ताकि कोई कन्फ्यूजन न रहे.
ध्यान रखें कि यह सिर्फ सिटी स्लिप है, एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा जिसमें एग्जाम सेंटर की पूरी जानकारी होगी. एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- upessc.org पर जारी होगा.
यह भी पढ़ें: खत्म हुआ 2 साल का इंतजार, यूपी JE का एडमिट कार्ड जारी, 4612 पदों पर वैकेंसी
