परीक्षा में आए नंबर से नहीं हैं खुश? स्क्रूटनी के लिए आज ही करें अप्लाई, UP Board ने दिया मौका

UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए स्क्रूटनी एक अहम मौका है. अगर आप अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, तो 17 मई से पहले आवेदन कर अपने मार्क्स की दोबारा से जांच करा सकते हैं.

UP Board Scrutiny 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स के पास अपने मार्क्स को सुधारने का एक बड़ा मौका है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने स्क्रूटनी (री-चेकिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन छात्रों को लगता है कि उनके नंबर उम्मीद से कम आए हैं या कॉपी की जांच में कोई गलती हुई है, वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 17 मई 2026 तय की गई है.

क्या होता है स्क्रूटनी में?

स्क्रूटनी प्रक्रिया के तहत छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाती है. इसमें यह देखा जाता है कि कहीं किसी सवाल के नंबर जोड़ने में गलती तो नहीं हुई या कोई उत्तर बिना जांचे तो नहीं रह गया. हालांकि, इसमें पूरे पेपर को दोबारा नहीं चेक किया जाता है बल्कि केवल मार्क्स जोड़ने और छूटे हुए सवालों की जांच की जाती है. इसके बाद फाइनल मार्क्स के आधार पर अपडेटेड रिजल्ट जारी किया जाता है.

कितनी है UP Board स्क्रूटनी की फीस?

स्क्रूटनी के लिए स्टूडेंट्स को प्रति प्रश्न पत्र 500 रुपये शुल्क देना होगा. अगर किसी छात्र को एक से ज्यादा विषयों की कॉपी की जांच करानी है, तो हर विषय के लिए अलग-अलग फीस देनी होगी. लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए भी शुल्क अलग-अलग लिया जाएगा.

UP Board Scrutiny 2026: कैसे करें आवेदन?

स्क्रूटनी के लिए अप्लाई करना आसान है. छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
  • होमपेज पर स्क्रूटनी/री-चेकिंग से जुड़े लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी भरें
  • निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट तक का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें. साथ ही, फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें- सबसे पहले पाएं उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >