एक क्लिक में जानें कहां-कहां रद्द हुई SSC GD की परीक्षा, सोशल मीडिया पर क्यों मच रहा बवाल

SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में यूपी के कई शहरों, बिहार और रांची में गड़बड़ी पाई गई है. अब इसे लेकर देशभर में हंगामा हो रहा है.

SSC GD Constable Exam 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा को लेकर देशभर में हंगामा बढ़ता जा रहा है. इस भर्ती परीक्षा में धांधली, पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के सामने आने के बाद स्टूडेंट्स का प्रदर्शन तेज हो गया है. बात करें सोशल मीडिया कि तो लगातार SSC GD भर्ती परीक्षा से रिलेटेड पोस्ट की बाढ़ सी आ गई है. अभ्यर्थी लगातार री-एग्जाम और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

SSC GD परीक्षा को लेकर कहां-कहां हुई गड़बड़ी?

  • प्रयागराज: I-Tech Zone और सुनीता सिंह महिला महाविद्यालय केंद्र पर सिस्टम फेल और ओवरक्राउडिंग के कारण छात्रों ने हंगामा और हाईवे जाम किया.
  • कानपुर: 399 सीटों वाले केंद्र पर 819 से ज्यादा उम्मीदवार बुलाने से अव्यवस्था फैली और परीक्षा रद्द करनी पड़ी.
  • लखनऊ: सर्वर डाउन और टेक्निकल खराबी के कारण कई अभ्यर्थियों की परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी.
  • गोरखपुर: परीक्षा केंद्रों पर टेक्निकल गड़बड़ी और अव्यवस्था से कई शिफ्ट की परीक्षा प्रभावित हुई.
  • मुजफ्फरनगर: सर्वर फेल होने और भीड़ बढ़ने से उम्मीदवारों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा.
  • बिहार के कुछ केंद्र: टेक्निकल खराबी और क्षमता से अधिक छात्रों के पहुंचने से परीक्षा व्यवस्था बिगड़ गई.

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

SSC GD भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को सोशल मीडिया पर अब स्टूडेंट्स के बाद नेताओं ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है. यहां हम कुछ ट्वीट (X पोस्ट) दिखा रहे हैं.

एक अन्य x पोस्ट

पेपर लीक का कैसे हुआ खुलासा

यूपी STF ने ग्रेटर नोएडा से एक हाईटेक नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह पर आरोप है कि इसने 4-4 लाख रुपये लेकर उम्मीदवारों को परीक्षा पास कराने का दावा किया था. पुलिस ने कुछ सबूत भी इक्ट्ठा किए हैं जैसे कि कैश, मोबाइल और लैपटॉप आदि. 

खबर अपडेट हो रही है…

यह भी पढ़ें- पेपर लीक के बाद AKTU ने रद्द की BTech परीक्षा, 5 जून को दोबारा होगा एग्जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >