SSC CHSL VS SSC CGL: भारत में सरकारी नौकरी कराने के लिए सबसे प्रमुख संस्था स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) है. SSC हर साल SSC CHSL (कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल) और SSC CGL (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) दोनों परीक्षाओं का आयोजन करता है. दोनों परीक्षा लोकप्रिय है. लेकिन दोनों की प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न, स्तर, योग्यता और सैलरी एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं.
क्या है CHSL और CGL?
SSC CHSL- यह 12वीं (10+2) पास उम्मीदवारों के लिए होती है. इसके जरिए लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA), और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पदों पर नियुक्ति मिलती है.
SSC CGL – यह स्नातकों (Graduates) के लिए होती है. इसके माध्यम से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), और ऑडिटर जैसे उच्च स्तरीय पदों पर भर्ती होती है.
| परीक्षा | योग्यता | प्रमुख पद |
|---|---|---|
| SSC CHSL | 12वीं (10+2) पास उम्मीदवार | लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सचिवालय सहायक (JSA), डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) |
| SSC CGL | स्नातक (Graduates) उम्मीदवार | इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), ऑडिटर |
साफ शब्दों में कहें तो जहां CHSL परीक्षा 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, वहीं CGL ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए Officer Level की भर्ती परीक्षा मानी जाती है.
CHSL और CGL का फुलफॉर्म
एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL) का फुल फॉर्म स्टाफ सेलेक्शन कमीशन कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (Staff Selection Commission Combined Higher Secondary Level) है.
एसएससी सीजीएल (SSC CGL) का फुल फॉर्म Staff Selection Commission Combined Graduate Level (स्टाफ सेलेक्शन कमीशन- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) होता है.
SSC CHSL के जरिए कौन-कौन से पद मिलते हैं?
SSC CHSL के लिए जरिए क्लर्कियल पदों पर भर्ती होती हैं, जोकि ग्रुप सी कैटेगरी की नौकरियां मानी जाती हैं.
- Lower Division Clerk (LDC)
- Junior Secretariat Assistant (JSA)
- Data Entry Operator (DEO)
SSC CHSL के लिए आयु सीमा
- न्यूनतम- 18 वर्ष
- अधिकतम -27 वर्ष
SSC CHSL सैलरी
सैलरी अलग-अलग पद के अनुसार, अलग-अलग होती है. चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर करीब 35 हजार से 48 हजार रुपये होती है.
SSC CGL से कौन-कौन से पद मिलते हैं?
SSC CGL परीक्षा स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है. इस परीक्षा को क्रैक करने के बाद ऑफिसर लेवल के पद मिलते हैं.
- Assistant Section Officer (ASO)
- Income Tax Inspector
- Auditor और कई अन्य प्रतिष्ठित पद
SSC CGL के लिए आयु सीमा
SSC CGL परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27 से 32 वर्ष के बीच है.
SSC CGL सैलरी
SSC CGL के जरिए Group B और Group C दोनों स्तर की नौकरियां मिलती हैं. इसमें सैलरी भी पद के अनुसार अधिक होती है और शुरुआती वेतन लगभग 45 हजार से 85 हजार रुपये प्रति महीने तक जा सकता है.
परीक्षा स्तर और सिलेबस में भी बड़ा अंतर
SSC CHSL का परीक्षा स्तर आसान से मध्यम माना जाता है. SSC CHSL परीक्षा में Tier-1 और Tier-2 चरण शामिल होते हैं, जिसमें स्किल टेस्ट और टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाता है.
SSC CGL कठिन परीक्षा मानी जाती है. CGL में मैथ्स और इंग्लिश के सवाल अधिक एडवांस लेवल के होते हैं. वहीं CGL में Tier-1 और Tier-2 के जरिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाती है.
किस परीक्षा को चुनना बेहतर?
यदि उम्मीदवार 12वीं के बाद जल्दी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो SSC CHSL बेहतर ऑप्शन माना जाता है. वहीं, Graduation के बाद बेहतर पद, अधिक सैलरी और Officer Level करियर चाहने वाले छात्रों के लिए SSC CGL ज्यादा सही ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें- सेना में बनना है अफसर? सिर्फ फिटनेस नहीं, ये स्किल्स भी हैं जरूरी
