RBI ग्रेड बी का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

RBI Grade B Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Grade B Officer भर्ती 2026 के Phase-II परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

RBI Grade B Admit Card 2026: RBI ग्रेड बी का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा.

RBI Grade B भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल 2026 से शुरू हुए थे और 20 मई 2026 तक उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे. इसके बाद आवेदन में सुधार का मौका 25 और 26 मई को दिया गया था.

कब होगी परीक्षा?

अब Phase-II परीक्षा का आयोजन 25 और 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा. General Cadre के उम्मीदवारों की परीक्षा 25 जुलाई को होगी, जबकि DEPR और DSIM कैडर के लिए परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा.

RBI Grade B Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RBI Grade B Phase-II Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा भरें और लॉगिन करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • सभी जानकारी जांचें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

RBI Grade B Admit Card Download Here

उम्मीदवार परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय जरूर जांच लें. अगर किसी तरह की गलती दिखाई देती है तो तुरंत RBI के संबंधित हेल्पडेस्क से संपर्क करें.

इतने पदों पर हो रही है भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 60 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सबसे ज्यादा 40 पद Officers in Grade 'B' (DR) General Cadre के लिए हैं. वहीं DEPR Cadre के लिए 10 और DSIM Cadre के लिए 10 पद निर्धारित किए गए हैं.

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), Language Proficiency Test (LPT) और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. इसलिए Phase-II परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.


ये भी पढ़ें: जॉब के साथ UG, PG और PhD करने का मौका, ये 5 ओपन यूनिवर्सिटी हैं बेस्ट ऑप्शन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >