CBSE की तर्ज पर राजस्थान बोर्ड में बड़ा बदलाव, अब साल में दो बार होगी परीक्षा

Rajasthan Board: राजस्थान बोर्ड परीक्षा के सभी क्लासेज का रिजल्ट जारी हो गया है. शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया है कि नए सेशन से साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं होंगी.

Rajasthan Board: राजस्थान में भी अब सीबीएसई की तरह साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खुद इसका ऐलान किया. बीते रोज 12वीं कक्षा का परिणाम जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए सेशन से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी.

साल में दो बार परीक्षा कराने को लेकर राजस्थान बोर्ड की ओर ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि साल में दो बार परीक्षा से स्टूडेंट्स का मेंटल प्रेशर कम होगा और उन्हें सुधार का मौका मिलेगा. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा 2026 से साल में दो बार आयोजित की जा रही है.

आजादी के बाद पहली बार मार्च में जारी हुआ रिजल्ट

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के सभी स्ट्रीम का रिजल्ट मार्च महीने में जारी कर दिया. इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि मार्च महीने में रिजल्ट आए हैं. उन्होंने इसका क्रेडिट शिक्षक और स्टूडेंट्स को दिया. साथ ही कहा कि इस बार की परीक्षा को अधिक ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए शिक्षा विभाग और बोर्ड की ओर से सामूहिक प्रयास किए गए थे.

हर बच्चे तक समय से पहुंचेगी पुस्तकें

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर बच्चे तक किताबें समय पर पहुंचे इसके लिए शिक्षा विभाग जुटी हुई है. मार्च महीने में ही शिक्षा मंत्री की ओर से सभी स्कूलों को किताब बांटने की तैयारी के लिए आदेश दिए गए थे. साथ ही यूनिफॉर्म के लिए सीधे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से खातों में पैसे भेजे जा रहे हैं.

कब जारी हुआ राजस्थान बोर्ड रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को जारी किया गया. तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए. 10वीं कक्षा का परिणाम 24 मार्च को जारी कर दिया गया था. रिजल्ट देखने के लिए RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

कैसा रहा इस बार का राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट?

24 मार्च को जारी किए गए 10वीं कक्षा के रिजल्ट में कुल 94.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए. लड़कों का पास प्रतिशत 93.63 रहा, जबकि लड़कियों का रिजल्ट 94.20 प्रतिशत दर्ज रहा. 12वीं क्लास का रिजल्ट 31 मार्च को जारी किया गया.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Board 12th Result 2026: झुंझुनू की बेटियां आगे, सीकर को छोड़ा पीछे, देखें पासिंग प्रतिशत में अंतर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >