Pariksha Pe Charcha 2026: आज नहीं किया Apply तो मौका हाथ से निकल जाएगा, बचे हैं सिर्फ 2 दिन

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Last Date: परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक आ गई है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस कार्यक्रम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे जल्द-से-जल्द अप्लाई कर सकते हैं.

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Last Date: परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण साल 2026 में आयोजित किया जाने वाला है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है. अगर आप भी इस चर्चा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो जल्द-से-जल्द अप्लाई कर लें क्योंकि आपके पास आखिरी मौका बचा है. बता दें, इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स, शिक्षक और माता-पिता, तीनों हिस्सा ले सकते हैं.

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 है. ऐसे में आपके पास आखिरी के दो दिन बचे हैं. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है.

क्या सर्टिफिकेट मिलता है?

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट दिया जाता है. साथ ही कुछ चुने गए स्टूडेंट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ सीधा संवाद करने का मौका मिलता है.

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration online: कहां से करें रजिस्ट्रेशन?

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समय रहते MyGov पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें.

Pariksha Pe Charcha 2026: क्या है परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम?

पिछले कई वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हर साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं. इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी.

क्या है कार्यक्रम का उद्देश्य?

इस कार्यक्रम का उद्देश्य है बोर्ड और अन्य तरह की परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को तनावमुक्त करना. यह पहल उन छात्रों के लिए होती है जो परीक्षा के तनाव से जूझ रहे होते हैं और उससे निपटने के तरीके खोज रहे होते हैं. कई बार स्टूडेंट्स अपने माता-पिता और शिक्षक से डर के कारण बात नहीं कर पाते हैं. ऐसे में ये कार्यक्रम उन्हें अपनी बात रखने में मदद करता है. साथ ही स्टूडेंट्स को मोटिवेट करता है.

यह भी पढ़ें- Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा में ये क्या बोले PM, कहा- छोड़ो एग्जाम, नींद पूरी लो 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >