NTA Issue Show-cause Notice: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली ऑल इंडिया आयुर्वेद पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) में गड़बड़ी का मामला सामने आया. इस मामले के बाद परीक्षा कंडक्ट कराने वाली कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. इसके साथ ही, जब तक इस नोटिस और मामले का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक के लिए कंपनी को NTA के पैनल से तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है.
क्या है AIAPGET?
AIAPGET एक ऑल इंडिया लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है, जिसे NTA करवाता है. आसान भाषा में कहें तो, अगर किसी को पारंपरिक भारतीय चिकित्सा प्रणाली और होम्योपैथी में MD, MS या PG डिप्लोमा जैसे मास्टर कोर्स करने हों, तो उसे यह परीक्षा देनी होती है.
जयपुर में AIAPGET के दौरान गड़बड़ी
जयपुर में AIAPGET का एग्जाम कराते समय एक सेंटर पर बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली थी. मामला चाहे कंप्यूटर और सिस्टम का रहा हो या सेंटर के मैनेजमेंट का, लापरवाही काफी बड़ी थी.
इसी वजह से NTA ने बिना कोई ढील दिए एग्जाम कराने वाली कंपनी से सीधा जवाब मांगा है. अब कंपनी को पूरी सफाई देनी होगी और बताना होगा कि आखिर इतनी बड़ी चूक हुई कैसे.
NTA ने जारी किया नोटिस
ये भी पढ़ें: NTA Exam Reform 2026: 600 एक्सपर्ट हटाए गए, अब 4 स्तर पर होगी Question Paper की जांच
फिर से होगी परीक्षा?
जयपुर सेंटर की गड़बड़ी से जो 49 छात्र प्रभावित हुए थे, उनके लिए फिर से परीक्षा की तारीख तय कर दी गई है. इन छात्रों का री-एग्जाम 1 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगा.
निलंबन का असर
सस्पेंशन लागू होने के बाद Eduquity कंपनी अब NTA से जुड़ी किसी भी परीक्षा का संचालन नहीं कर सकेगी. NTA का यह सख्त रुख दर्शाता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. जांच पूरी होने के बाद ही कंपनी के भविष्य पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 : प्राइमरी में किस कैटेगरी को कितनी सीटें? समझें Vacancy का पूरा गणित
