नीट के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, इन 3 बातों का रखें ध्यान

NEET UG 2026: नीट यूजी के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है. अगर आपने भी अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो जल्दी करें. फॉर्म भरते हुए इस खबर में बताए गए 3 बातों का खास ध्यान रखें.

NEET UG 2026 के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 को बंद हो जाएगी. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते अपना फॉर्म भर लेना चाहिए.

फॉर्म भरते समय रखें इन 3 बातों का ध्यान

फोटो और सिग्नेचर: फोटो का बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए और उस पर उम्मीदवार का नाम व फोटो की तारीख दर्ज होनी चाहिए.

कैटेगरी चयन: कैटेगरी चुनते समय सावधानी बरतें, क्योंकि बाद में इसे बदलना मुश्किल हो सकता है.

संपर्क जानकारी: मोबाइल नंबर और ईमेल वही दें जो सक्रिय हो, क्योंकि NTA सभी जरूरी अपडेट इन्हीं के जरिए भेजता है.

महत्वपूर्ण डेट्स यहां देखें

  • आवेदन की लास्ट डेट- 11 मार्च 2026, रात 9:00 बजे तक
  • फीस जमा करने की लास्ट डेट- 11 मार्च 2026, रात 11:50 बजे तक
  • परीक्षा की डेट- 3 मई 2026 (रविवार)
  • परीक्षा का समय- दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक

आवेदन शुल्क

NEET UG 2026 के लिए अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है:

  • सामान्य (General)-1700 रुपये
  • General-EWS / OBC-NCL- 1600 रुपये
  • SC / ST / PwBD / थर्ड जेंड- 1000 रुपये
  • भारत के बाहर के उम्मीदवार- 9500 रुपये

NEET UG के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • NEET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • New Registration पर जाकर नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी बेसिक जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त Application Number से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में एजुकेशनल डिटेल भरें और परीक्षा शहर का चयन करें.
  • इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क जमा करें.
  • अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.

NEET से मिलते हैं इन कोर्सेज में एडमिशन

NEET UG परीक्षा के जरिए छात्र देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS जैसे कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं. इसके अलावा Military Nursing Service (MNS) में प्रवेश के लिए भी यह परीक्षा अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें- BSF CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनने का मौका, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >