NEET UG 2026 Document List: नीट यूजी का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. हर साल लाखों की संख्या में इस परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं. लेकिन एक छोटी सी भूल से बड़ा नुकसान हो सकता है. NTA डॉक्यूमेंट्स को लेकर काफी सख्त है. अगर एक भी डॉक्यूमेंट बच गया तो फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसे में अप्लाई करने से पहले यहां देखें NEET UG के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट.
इस डेट तक करें अप्लाई
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल एक्टिव कर दिया है. जो छात्र MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.
8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं. फीस जमा करने का समय उसी दिन रात 11 बजकर 50 मिनट तक दिया गया है. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी. परीक्षा 3 मई 2026 को होगी और समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा.
NEET UG के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- कक्षा 10 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पहचान पत्र (आधार/वोटर/पासपोर्ट)
- सिग्नेचर
- लाइव फोटो
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- अड्रेस प्रूफ
NEET UG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें.
- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी से अकाउंट बनाएं.
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
- लाइव फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई
