NTA ने NEET परीक्षा में किए बड़े बदलाव, 195 मिनट चलेगा एग्जाम, इन छात्रों को मिलेगी राहत

NEET Re Exam 2026: नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को होगी. इस परीक्षा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं. नीट परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in देखें.

NEET Re Exam 2026: 21 जून की नीट यूजी परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पूरी तैयारियां कर ली है. री-एग्जाम को अधिक छात्र-अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है. एजेंसी के अनुसार, परीक्षा बुकलेट को नए तरीके से डिजाइन किया गया है, जिससे कैंडिडेट्स को अधिक बेहतर सुविधा मिल सके.

NTA ने कहा है कि ये बदलाव छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े.

लेफ्ट-हैंडेड छात्रों के लिए बदली बुकलेट डिजाइन

NTA ने बाएं हाथ से लिखने वाले (Left-Handed) अभ्यर्थियों के लिए बुकलेट के लेआउट में खासतौर पर बदलाव किया है. अब निर्देश पृष्ठ (Instruction Page) के तुरंत बाद दो रफ वर्क पेज दिए जाएंगे. पहले रफ वर्क के पेज बुकलेट के पीछे होते थे, जिसके कारण लेफ्ट-हैंडेड छात्रों को बार-बार पीछे के पन्नों तक पहुंचना पड़ता था. एजेंसी का कहना है कि नए डिजाइन से ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी.

रफ वर्क पेज के नंबर्स डबल

NEET UG 2026 में रफ वर्क के लिए उपलब्ध पन्नों की संख्या भी बढ़ा दी गई है. पहले यह संख्या 2 थी और अब 4 हो गई है. इस बदलाव से छात्रों को गणना और अन्य रफ कार्यों के लिए अधिक जगह मिल सकेगी.

परीक्षा की अवधि 195 मिनट

NTA के अनुसार, NEET UG 2026 का परीक्षा समय 195 मिनट निर्धारित किया गया है. एजेंसी ने साफ किया है कि इस समय में साइन, आंसर कॉपी कलेक्ट करना और अन्य परीक्षा संबंधी ऑफिशियल प्रोसेस को भी शामिल किया गया है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवारों को परीक्षा हल करने के लिए निर्धारित समय पूरी तरह उपलब्ध रहे. परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी और कुल टाइमिंग 195 मिनट होगी.

PwBD अभ्यर्थियों को अधिक समय मिलेगा

दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के पात्र उम्मीदवारों को अतिरिक्त 65 मिनट का Compensatory Time दिया जाएगा. ऐसे अभ्यर्थी शाम 6:20 बजे तक परीक्षा पूरी कर सकेंगे.

परीक्षा को अधिक छात्र-अनुकूल बनाने पर जोर

NTA का कहना है कि NEET UG 2026 में किए गए ये बदलाव परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए किए गए हैं. बेहतर बुकलेट डिजाइन किया गया है ताकि छात्रों को सही जानकारी मिल सके.

यह भी पढ़ें- CSIR UGC NET के लिए जल्द करें अप्लाई, देखें एग्जाम डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >