NEET PG Admit Card 2025 OUT: नीट पीजी का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

NEET PG Admit Card 2025 OUT: नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल सांइसेज (NBEMS) की तरफ से नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

NEET PG Admit Card 2025 OUT: नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए यह बेहद जरूरी अपडेट है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

NEET PG Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “NEET PG 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड को अच्छे से चेक करें और PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें.
  • भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

NEET PG Admit Card 2025 Download Link: यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय व अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए होते हैं. किसी भी तरह की गलती पाए जाने पर तुरंत NBEMS से संपर्क करें. साथ ही, परीक्षा के दिन एक वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड भी साथ लेकर जाना जरूरी होगा.

NEET PG Exam Date: कब होगी परीक्षा?

NEET PG परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को एक ही शिफ्ट में किया जाएगा. परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी. परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है और इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी को अच्छी तरह जांच लें.

यह भी पढ़ें: School Fees: ABCD भी सस्ती नहीं, नर्सरी की फीस 251000, पहला इंस्टॉलमेंट 74 हजार का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >