NEET 2026 में सिक्योरिटी पर फोकस, Biometric और Facial Scan

NEET 2026: अगर आप नीट एग्जाम देने वाले हैं, तो अब समझ लीजिए कि इस बार जुगाड़ का जमाना खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने परीक्षा में इतनी सख्ती कर दी है. फर्जी कैंडिडेट और नकल करने वालों की अब खैर नहीं. हर स्टूडेंट पर कैमरे की नजर होगी और हर कदम पर पहचान की जांच होगी.

NEET 2026: नीट यूजी को लेकर इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए हैं. पिछले कुछ सालों में परीक्षा के दौरान पेपर लीक, फर्जी कैंडिडेट और गलत पहचान जैसे मामले सामने आए थे. इन्हीं सबको रोकने के लिए अब NEET 2026 में नए और मजबूत सिस्टम लागू किए जा रहे हैं. इसका मकसद है कि सिर्फ सही और असली छात्र ही परीक्षा दे सकें.

अब परीक्षा केंद्र पर पहुंचते ही सबसे पहले आपकी पहचान चेक होगी. सिर्फ एडमिट कार्ड दिखाने से काम नहीं चलेगा. आधार कार्ड या दूसरी सरकारी ID भी दिखानी होगी. आपकी फोटो और डिटेल्स को सिस्टम से मिलाया जाएगा. अगर जरा सी भी गड़बड़ मिली, तो अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी. यानी पहले जांच, फिर परीक्षा.

NEET 2026 के लिए नोटिफिकेशन

नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें अफ्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 मार्च 2026 तक का समय मिला है. नीट यूजी परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा.

Biometric और Facial Scan से होगी पहचान

NEET 2026 में बायोमेट्रिक और फेस स्कैन सिस्टम को और मजबूत किया गया है. परीक्षा केंद्र पर छात्रों के फिंगरप्रिंट और चेहरे की पहचान की जाएगी. इससे यह पता चलेगा कि वही छात्र परीक्षा दे रहा है, जिसने फॉर्म भरा था. अगर कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा देने आएगा, तो सिस्टम उसे तुरंत पकड़ लेगा.

सिर्फ परीक्षा ही नहीं, फॉर्म भरते समय भी सावधानी जरूरी है. फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट सही अपलोड करें. क्योंकि बाद में हर चीज की जांच होगी. छोटी सी गलती भी परेशानी बन सकती है.

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >