NBEMS Exam Calendar 2025: एनबीईएमएस ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, देखें मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी बड़ी परीक्षाएं कब-कब…

NBEMS Exam Calendar 2025: अगर आप भी नीट यूजी, पीजी समेत किसी भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. NBEMS ने 2026 में होने वाली परीक्षाओं के लिए कैंलेंडर जारी कर दिया है. ये भारतीय और NRI छात्रों के लिए बडे़ काम की खबर है. वे एग्जाम कैलेंडर देखकर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं.

NBEMS Exam Calendar 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की ओर से आने वाले परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. अगर आप भी नीट एसएस, FMGE समेत किसी भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. परीक्षा कैलेंडर देखने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इस एग्जाम कैलेंडर का फायदा भारत और कई NRI छात्रों को मिलेगा. 

DRNB SS Final Exam

डीआरएनबी (एसएस) फाइनल थ्योरी परीक्षा अक्टूबर 2025 का आयोज अक्टूबर में 29, 30 और 31 को होगा. परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया जाएगा.

NEET SS Exam 2025 

नीट एसएस 2025 परीक्षा का आयोजन 7 नवंबर (शुक्रवार) और 8 नवंबर (शनिवार), 2025 को किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से सुबह 11:30 बजे तक निर्धारित की गई है. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी.

FMGE Exam Date 

एफएमजीई दिसंबर 2025 परीक्षा 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में होगा. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से सुबह 11:30 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी. 

DNB (BS) Final Theory Exam 

डीएनबी (बीएस) फाइनल थ्योरी परीक्षा दिसंबर 2025 का आयोजन 18th, 19th, 20th and 21st दिसंबर 2025 को किया जाएगा. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है. 

यह भी पढ़ें- घटती सीटें, बढ़ती भीड़, MBBS का बुरा हाल, जानें इस राज्य का कैटेगरी वाइज सीट डिवीजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >