मिथिला यूनिवर्सिटी में Internal Exam पर नया अपडेट, कॉलेज के हाथ में होगी परीक्षा की जिम्मेदारी

LNMU Internal Exam Update 2026: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की परीक्षा विभाग की तरफ से एक जरूरी नोटिस जारी हुआ है. ये नोटिस उन सभी स्टूडेंट्स के लिए है जो UG Semester-IV, Session 2024-28 में पढ़ाई कर रहे हैं. अगर आप भी इसी बैच में हैं तो ये खबर आपके काम की है.

LNMU Internal Exam Update 2026: मिथिला विश्वविद्यालय ने साफ कह दिया है कि CBCS ग्रेजुएट चतुर्थ सेमेस्टर, सत्र 2024-28 की परीक्षा-2026 की Internal Exam अब कॉलेज लेवल पर ही करानी होगी. यानी हर कॉलेज को अपने यहां नामांकित छात्र-छात्राओं की सभी विषयों की पाठ्यचर्या के हिसाब से आंतरिक परीक्षा खुद आयोजित करनी है.

LNMU Internal Exam के लिए डेडलाइन

मिथिला यूनिवर्सिटी में इंटरनल एग्जाम के लिए नोटिस जारी होने के साथ ही एक डेडलाइन भी दी गई है. सभी कॉलेजों को Internal Exam के अंक 16 जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करना है. इतना ही नहीं, इसकी दो कॉपी भी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करानी है और एक कॉपी कॉलेज को अपने पास सुरक्षित रखनी है.

अगर किसी कॉलेज के किसी स्टूडेंट का नाम यूनिवर्सिटी के डाटा सेंटर की सूची में नहीं है, तो उस स्टूडेंट के लिए भी कॉलेज को अलग से अंक पत्रक तैयार करना होगा और उसे कॉलेज के लेटर पैड पर examlnmu23@gmail.com पर मेल करना होगा.

कॉलेज खुद कराएगा Internal Exam

सबसे पहला काम ये है कि हर कॉलेज अपने प्रधानाचार्य या प्रधानाचार्या की देखरेख में UG Semester-IV के सभी विषयों की Internal Exam खुद अपने कॉलेज में आयोजित करेगा. सिलेबस के हिसाब से ही परीक्षा होगी.

LNMU ने दी अपडेट


सुविधा के हिसाब से टाइमिंग तय करें

कॉलेज को इस बात की छूट दी गई है कि वो अपनी सुविधा के अनुसार सभी सेमेस्टर की Internal Exam की तारीख और टाइमिंग खुद तय कर सकते हैं. मतलब हर कॉलेज अपने शेड्यूल के हिसाब से एग्जाम करा सकता है.

अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करें

Internal Exam हो जाने के बाद कॉलेज को छात्रों के अंक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना है. इसके लिए आखिरी तारीख 16 जुलाई 2026 रखी गई है. इसलिए कॉलेजों को समय रहते ये काम पूरा कर लेना चाहिए.

ऑनलाइन अपलोड के अलावा कॉलेज को अंक की दो हार्ड कॉपी भी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करानी है. साथ ही एक कॉपी कॉलेज को अपने रिकॉर्ड के लिए अपने पास सुरक्षित रखनी है.

जिन छात्रों का नाम लिस्ट में नहीं है, उनके लिए अलग व्यवस्था

अगर विश्वविद्यालय के डाटा सेंटर की सूची में किसी छात्र या छात्रा का नाम नहीं मिलता है, तो कॉलेज को उस छात्र के लिए अलग से अंक पत्रक तैयार करना होगा. इसे कॉलेज के लेटर पैड पर बनाकर examlnmu23@gmail.com पर ईमेल करना होगा और इसकी भी दो कॉपी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करानी होगी.

ये भी पढ़ें: बिहार में सिर्फ 24 हजार में करें BEd, ये हैं सस्ते फीस वाले सरकारी कॉलेज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >