JPSC मेन्स एग्जाम सिर पर और फॉर्म भरने का प्रोसेस इतना कठिन! सोशल मीडिया पर उठ रहे हैं सवाल

JPSC Civil Service Mains 2026: झारखंड सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा 18 जुलाई से शुरू होने वाली है. इस परीक्षा को लेकर कई मुद्दों पर बवाल हो रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के बीच इतना कम समय होने और अन्य गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए गए. आइए जानते हैं पूरा मामला.

JPSC Civil Service Mains 2026: JPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 2 जुलाई को जारी किया गया और 18 जुलाई को मेन्स परीक्षा है. ऐसे में कैंडिडेट्स के पास फॉर्म भरने और रिवीजन करने का बहुत कम समय बचा है. मेन्स परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी इतनी आसान नहीं है. सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ ऑनलाइन अप्लाई करना है और फिर स्पीड पोस्ट के जरिए बोर्ड के दफ्तर में इसे जमा करना है. इतना कम समय मिलने के कारण छात्र पैनिक मोड में हैं.

सोशल मीडिया यूजर ने JPSC की लापरवाही को लेकर किया सवाल

एक सोशल मीडिया यूजर ने JPSC परीक्षा की प्रक्रिया को सवाल उठाते हुए कहा कई बार प्रीलिम्स परीक्षा के कुछ ही सप्ताह बाद मेन्स परीक्षा आयोजित कर दी जाती है. ऐसे में कैंडिडेट्स को तैयारी के लिए काफी कम समय मिलता है.

यूजर ने कहा JPSC अब फिक्स और ट्रांसपेरेंट भर्ती प्रक्रिया के बजाय विवादों के कारण अधिक चर्चा में रहने लगा है. आगे कहा कि प्रीलिम्स परीक्षा की कटऑफ पब्लिक नहीं की जाती है, जिससे कैंडिडेट्स अपने मार्क्स को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. आंसर की में गलतियां और वर्षों तक प्रक्रिया में देरी, अनियमित परीक्षा कैलेंडर, विवादित मेरिट लिस्ट जैसी अन्य गलतियों को भी हाईलाइट किया. JPSC को बहाने की नहीं बल्कि सुधार की जरूरत है.

2 को जारी हुआ प्रीलिम्स का रिजल्ट, अब 18 से मेन्स परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट बीते 2 जुलाई को जारी किया गया. इसी के साथ 3 जुलाई से मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई. आवेदन करने की लास्ट डेट 9 जुलाई 2026 है. परीक्षा 18 से शुरू होकर 20 जुलाई तक चलेगी.

JPSC प्रीलिम्स और मेन्स में इस बार बहुत कम टाइम है

नाम न बताने की शर्त पर JPSC देने वाले एक कैंडिडेट ने कहा कि ये सच बात है कि JPSC प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा में बहुत कम समय दिया जाता है और इस बार तो काफी कम समय दिया गया है. परीक्षा में रेगुलैरिटी नहीं है. बहुत साल पहले ये नियम थे कि मेन्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद फॉर्म को स्पीड पोस्ट द्वारा भी भेजना होता था. लेकिन बीते कई सालों से इस नियम को खत्म कर दिया गया है.

JPSC नोटिफिकेशन की पीडीएफ (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

JPSC के इस बार के नोटिफिकेशन को देखें तो मेन्स परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद डॉक्यूमेंट्स समेत फॉर्म को स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना है. इतने कम समय में कैंडिडेट्स के लिए ये टफ टास्क है. इसके अलावा भी JPSC द्वारा आयोजित अन्य परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

कैसे भरें JPSC मेन्स परीक्षा का फॉर्म?

  • सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं.
  • अगर अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो होम पेज पर जाकर न्यूज रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें.
  • अगर पहले से रजिस्ट्रर्ड हैं तो ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर या OTR ID डालकर लॉगिन करें.
  • सभी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स डालकर फॉर्म भरें.

यह भी पढ़ें- जमशेदपुर की बेटी का कमाल! PM मोदी से सीधी बात, देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट से जुड़ा नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >