JEE Mains 2024: अप्रैल सेशन की परीक्षा के लिए ऐसे करें सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड, एनटीए करेगी जारी

JEE Mains 2024: एनटीए जल्द ही जेईई मेंस अप्रैल सेशन ���े लिए सिटू इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करेगा. इन तरीकों से इसे ऐसे करें डाउनलोड.

JEE Mains 2024: जेईई मेंस परीक्षा अप्रैल सेशन की शुरूआत आने वाले 4 अप्रैल से होनी है. सिटी स्लिप जारी होने के बाद छात्र इसे एनटीए जेईई मेंस की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. अप्रैल सेशन की परीक्षा 15 अप्रैल तक चलेगी. इस परीक्षा के लिए के लिए 1.50 लाख से ज्यादा यूनिक कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा. सिटी स्लिप जारी होने के बाद छात्र उस अनुसार अपनी योजना बना सकते हैं.

JEE Mains 2024: 2 शिफ्ट में परीक्षा

जेईई मेंस के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद एनटीए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी करेगा. परीक्षा हर दिन 2 शिफ्ट में ली जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर के 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से साम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले टॉप 2 लाख 50 हजार बच्चे एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं. जेईई मेंस की परीक्षा में लाखों की संख्या में छात्र शामिल होते हैं. जेईई मेंस जनवरी की परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है.

JEE Mains 2024: ऐसे करें डाउनलोड

  • जेईई मेंस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद आप इसे एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसे डाउनलोड करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
  • एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर, जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • जेईई मेंस 2024 परीक्षा का सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें.

Also Read: JEE MAINS 2024: जेईई मेंस के लिए ऐसे करें तैयारी,मैथ्स में बेस्ट देने के लिए विशेषज्ञ से जानें मुख्य बातें

Also Read: NEET UG 2024: 5 मई को नीट यूटी की परीक्षा, इस साल बढ़ी 6000 सीटें; बिहार से आए 1 लाख 40 हजार आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >