जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main 2026: जेईई मेन सेशन 2 के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है. एडमिट कार्ड अभी नहीं जारी किया गया है. एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा

JEE Main 2026 Exam City Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन-2 की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. स्टूडेंट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा. अभी सिर्फ सिटी स्लिप जारी किया गया है. एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा.

JEE Main सेशन-2 के BE/BTech पेपर 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को होंगे. BArch/BPlanning (Paper 2) की परीक्षा 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. तारीख नोट कर लें.

रिकॉर्ड तोड़ आवेदन

इस साल JEE Main में स्टूडेंट्स की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. कुल 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है. जनवरी सेशन में करीब 14.1 लाख कैंडिडेट्स थे. अप्रैल सेशन के लिए करीब 2.16 लाख नए स्टूडेंट्स जुड़े हैं.

कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप?

  • सबसे पहले jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
  • ‘Advance City Intimation’ लिंक पर क्लिक करें.
  • एप्लीकेशन नंबर और DOB डालें.
  • सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट करें.
  • स्लिप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.

एडमिट कार्ड कब आएगा?

एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा. अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. सभी स्टूडेंट्स NTA JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट को रेगुलर चेक करते रहें. यहीं से उन्हें सभी अपडेट मिलेंगे.

जेईई मेन परीक्षा के जरिए NIT, IIIT में मिला एडमिशन

अप्रैल सेशन के नतीजे आने के बाद, दोनों सेशन के रिजल्ट को मिलाकर स्टूडेंट्स का सर्वश्रेष्ठ स्कोर को रैंकिंग के लिए माना जाएगा. टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करेंगे, जिससे IIT में एडमिशन का रास्ता साफ होगा. जेईई मेन अंकों से NIT, IIIT संस्थानों में एडमिशन होगा.

यह भी पढ़ें- टॉप NIT के लिए कितना स्कोर जरूरी है? यहां देखें डिटेल में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >