ISRO JPA Admit Card 2026: इसरो (ISRO) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरुरी अपडेट आया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), यूडीसी और स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिए हैं.
इसरो की ओर से जारी ऑफिशियल सूचना के अनुसार, यह लिखित परीक्षा 21 सितंबर 2026 को देशभर के तय परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. जिन अभ्यर्थियों ने 20 अगस्त 2026 तक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
242 पदों पर होगी बहाली
इसरो इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 242 पदों पर नियुक्तियां कर रहा है. इस भर्ती के जरिए कुल 242 पदों को भरा जाएगा. इनमें Assistant/UDC के 150 पद हैं. वहीं Junior Personal Assistant/Stenographer के 92 पद शामिल हैं.
Assistant और UDC पदों के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन और कंप्यूटर ऑपरेशन की जानकारी मांगी गई थी. Junior Personal Assistant और Stenographer पदों के लिए ग्रेजुएशन या संबंधित डिप्लोमा के साथ स्टेनोग्राफी और कंप्यूटर से जुड़ी योग्यता जरूरी थी.
ये भी पढ़ें: Railway Technician भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 6557 पदों के लिए इस दिन होगा एग्जाम
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ? (Step-by-Step प्रोसेस)
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर टॉप में दिख रहे "Career" सेक्शन पर क्लिक करें.
- अब इस भर्ती (Advertisement No.: ISRO:ICRB:01(A-JPA):2026) से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- अब स्क्रॉल करते हुए नीचे जाएं और एडमिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद पर नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर Login पर क्लिक करें.
- डैशबोर्ड खुलते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
- एडमिट कार्ड पर अपना रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइंस ध्यान से पढ़ लें.
- परीक्षा के दिन के लिए इसका एक साफ प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
ISRO Assistant JPA 2026 Admit Card Download Here
ऐसा होगा सेलेक्शन
सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा (Pre Exam) से गुजरना होगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेंस एग्जाम, स्किल टेस्ट (कंप्यूटर टेस्ट/स्टेनोग्राफी), ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
एग्जाम सेंटर पर इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ अपनी एक वैलिड ओरिजिनल फोटो आईडी (जैसे वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना जरूरी है. रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 45 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें ताकि बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट जांच में कोई परेशानी न हो.
ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ इंडिया में Chief Manager समेत कई पदों पर भर्ती, 1.2 लाख तक बेसिक सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन
