HBSE Compartment Exam 2024 का एडमिट कार्ड जारी

HBSE 10th 12th Compartment Exam 2024 admit cards: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सीनियर सेकेंडरी वन-डे और सेकेंडरी कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं.

HBSE Compartment Exam 2024: हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HBSE/BSEH) ने कक्षा 12 की कम्पार्टमेंट और कक्षा 10 की कम्पार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार पिछली परीक्षा के रोल नंबर/नाम, पिता का नाम और माता के नाम का उपयोग करके इसे bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

HBSE Compartment Exam 2024: हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें

पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड करना होगा. इसे एक्सेस करने के लिए वे निम्नलिखित स्टेप्स से गुजर सकते हैं:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट: bseh.org पर जाएँ

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध HBSE 10वीं एडमिट कार्ड 2024/HBSE 12वीं एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें

स्टेप 4: HBSE कक्षा 10, 12 एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा

स्टेप 5: प्रवेश टिकट देखें और डाउनलोड करें

स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी रखें

HBSE Compartment Exam 2024: कब आयोजित होगी परीक्षा

एचबीएसई कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा 3 जुलाई को 20,707 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनमें से 12,529 लड़के और 8,178 लड़कियां हैं. कक्षा 10 की कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षाएं 4 से 11 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने बताया कि कुल 7,573 उम्मीदवार – 4895 लड़के और 2,678 लड़कियां – ये परीक्षाएं देंगे.
परीक्षाओं के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर औचक निरीक्षण करने के लिए 26 उड़न दस्तों की व्यवस्था की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >