GATE Admit Card 2026: गेट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड

GATE Admit Card 2026: गेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. आईआईटी गुवाहाटी की तरफ से गेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इसमें आवेदन करने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- gate2026.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

GATE Admit Card 2026: आईआईटी गुवाहाटी की तरफ से गेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया है. इसमें आवेदन करने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड (GATE Admit Card 2026) ऑफिशियल वेबसाइट- gate2026.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इस परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक होगा.

आईआईटी गुवाहाटी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 सितंबर 2025 तक का समय मिला था. इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते है.

GATE Admit Card 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए GATE Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब GOAPS पोर्टल ओपन होगा, जहां आपको अपना Enrollment ID और Password दर्ज करना होगा.
  • लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका GATE 2026 Admit Card दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

GATE Admit Card 2026 Download Here

एडमिट कार्ड GATE परीक्षा का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. इसके बिना किसी भी कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता दिया होता है. इसलिए डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करना जरूरी है.

GATE Result 2026 Date: कब आएगा रिजल्ट?

GATE 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है. आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार GATE Result 2026 को 19 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. रिजल्ट GOAPS पोर्टल के जरिए जारी होगा, जहां उम्मीदवारों को Enrollment ID और Password की जरूरत पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: एक फैसला जिसने बदल दी जिंदगी, AIIMS की पढ़ाई छोड़ IAS बनीं हरियाणा की बेटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >