DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने पीजी एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब कैंडिडेट्स 9 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 7 जून 2026 थी. हालांकि, अब नए शेड्यूल के अनुसार, आपके पास अप्लाई करने का एक और मौका है.
क्या है DU PG रजिस्ट्रेशन का नया शेड्यूल?
DU के संशोधित CSAS (Common Seat Allocation System) शेड्यूल के अनुसार अब कैंडिडेट्स 9 जून शाम 04:59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे छात्र जो किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाए थे, उनके लिए एक और मौका है. वहीं करेक्शन विंडो 10 जून सुबह 10 बजे से 11 जून शाम 5 बजे तक खुली रहेगी.
- आवेदन की लास्ट डेट- 9 जून शाम 04:59 बजे तक
- करेक्शन विंडो – 10 जून – 11 जून 2026
- CSAS (PG) सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 15 जून 2026
- सीट एक्सेप्ट करने की डेट- 15 जून से 17 जून 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
- ऑनलाइन आवेदन वेरिफिकेशन- 15 जून से 18 जून 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
- फीस भुगतान की लास्ट डेट- 19 जून 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
आवेदन करना हुआ आसान
DU इस बार DigiLocker और API Setu प्लेटफॉर्म के जरिए कैंडिडेट्स के डाटा को ऑटो-इंटीग्रेट करेगा, जिसमें नाम, DOB, कैटेगरी, जेंडर और CUET स्कोर जैसी जानकारी शामिल होगी.
DU PG कोर्स के लिए कैसे करें अप्लाई?
- DU की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाएं
- यहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं
- पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें
- कोर्स और कॉलेज चुनें
- फीस पेमेंट करें
- फाइनल सबमिशन करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें
नए PG प्रोग्राम्स (NEP 2026 के तहत)
DU अब दो प्रकार के PG प्रोग्राम्स ऑफर करेगा-
- एक वर्षीय (One-Year) मास्टर डिग्री
- दो वर्षीय (Two-Year) मास्टर डिग्री
DU PG पात्रता
दो वर्षीय मास्टर प्रोग्राम के लिए
UG कोर्स के तीसरे या चौथे वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं
एक वर्षीय मास्टर प्रोग्राम के लिए
- चार वर्षीय ऑनर्स डिग्री (रिसर्च/एंटरप्रेन्योरशिप) वाले छात्र
- या चार वर्षीय मेजर डिग्री वाले छात्र
कैसे मिलता है DU PG कोर्स में प्रवेश?
- एडमिशन CUET PG 2026 स्कोर के आधार पर होगा
- आवेदन CSAS पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा
- एक वर्षीय PG के लिए अलग से ऑनलाइन पोर्टल जारी किया जाएगा
आवेदन शुल्क
- जनरल, OBC-NCL, EWS: 250 रुपये प्रति प्रोग्राम
- SC, ST, PwBD: 100 रुपये प्रति प्रोग्राम
यह भी पढ़ें- IIT BHU में नहीं बढ़ीं सीटें, BTech कंप्यूटर साइंस में कॉम्पिटिशन टाइट
