CUET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने महत्वपूर्ण एग्जाम डे गाइडलाइंस जारी की हैं. एजेंसी ने छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा केंद्र जाने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें ताकि एंट्री के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
NTA ने जारी किया नोटिस
NTA के X पर नोटिस जारी कर छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें. जारी नोटिस के अनुसार, NTA का कहना है कि जिन उम्मीदवारों की लाइव फोटो आधार या रजिस्टर्ड ID प्रूफ से मैच नहीं करती है, उन्हें वेरिफिकेशन के लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित ओरिजिनल सर्टिफिकेट साथ ले जाना होगा. वहीं रिलीजियस और ट्रेडिशिनल कपड़े पहनने वाले छात्रों को जांच के लिए समय से पहले पहुंचना चाहिए.
परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकते हैं?
- पारदर्शी पानी की बोतल
- पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन
- सेल्फ डिक्लेरेशन के साथ एडमिट कार्ड
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल वैध फोटो पहचान पत्र
- डायबिटिक उम्मीदवारों के लिए जरूरी खाने-पीने की चीजें
- PwD/PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार वही Photo ID Proof लेकर जाएं, जिसे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपलोड किया गया था.
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
- Admit Card और ID Proof पहले से तैयार रखें
- केवल अनुमति प्राप्त सामान ही साथ ले जाएं
- सिक्योरिटी चेक के दौरान अधिकारियों का सहयोग करें
- ड्रेस कोड और गाइडलाइंस का पालन करें
CUET UG 2026 परीक्षा देशभर में CBT मोड में आयोजित की जा रही है. यह परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई संस्थानों में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आयोजित की जाती है.
यह भी पढ़ें- NTA ने खत्म कर दिया कंफ्यूजन, CUET परीक्षा में पहन सकते हैं कलावा
